DOWNLOADS



Downloads Menu


Mobile Web Browsers
Mobile Game
Photos


For Daily sms on your mobile .Type sms
JOIN READY4SMS       to     9870807070
                (No sms  Charge.)









  • ट्रेफिक पुलिस: स्टॉप स्टॉप तुम्हारी हेड लाइट्स काम नहीं कर रही, वो बंद है!
    संता: जल्दी से हट जाओ ब्रेक्स भी काम नहीं कर रही हैं!









  • संता दारू पी कर ताला खोलने लगा, हाथ कांपने की वजह से ताला नहीं खुला!
    बंता: मैं खोल दूँ!
    संता: मैं खोल लूँगा, तू घर को पकड़, साला बहुत हिल रहा है!









  • संता (होटल मेनेजर से): सुबह के वक्त मैं बेड पर नाश्ता लेना पसंद करता हूँ!
    मेनेजर: कोई बात नहीं लेकिन आपको अपना बेड नीचे रेस्ट्रान्ट में लाना होगा!










  • संता: यार बहुत मुश्किल है टीचर से प्यार करना!
    बंता: क्यों?
    संता: लव लैटर भेजा था असाइन्मन्ट समझ कर चेक कर दिया, और बोली अपनी लिखाई सुधारों!









  • एक गाँव में नदी पर ब्रिज बनाया गया!
    लोग: बहुत अच्छा हो गया!
    संता: हाँ जी, पहले धूप में तैर के नदी पार करते थे अब छॉव में तैर के करेंगे!








  • संता: रुको, देखो और सुनो, इन तीन शब्दों में ही ज़िन्दगी का सार है!
    बंता: वो कैसे?
    संता: तुम किसी सुंदर लड़की को मिलते हो तो रुकते हो, फिर उसे देखते हो, फिर उससे शादी करके सारी ज़िन्दगी उसकी सुनते हो!











  • बंता: शादी में लड़की को क्यों सजाया जाता है?
    संता: माल जैसा भी हो पर पैकिंग अच्छी होनी चाहिये!









  • बंता: आपकी पत्नी गुम हुई है आपने पुलिस को क्यों नहीं बताया?
    संता: क्योंकि जब मेरा स्कूटर गुम हुआ था तो पुलिस वालो ने 15-20 दिन चला कर वापिस कर दिया था!










  • संता (पुलिस स्टेशन में): ये फोटो किसकी हैं?
    पुलिस: यह मुजरिमों की है जिनको अर्रेस्ट करना हैं!
    संता: जब फोटो ली थी तब अर्रेस्ट कर लेना था न!










  • बंता: आप आफिस से कभी छुट्टी क्यों नहीं लेते? क्या आपका आफिस आपके बिना चल नहीं सकता?
    संता: नहीं आसानी से चल सकता है! पर छुट्टी लेकर मैं उन्हें इस बात का अहसास नहीं कराना चाहता!












  • डाक्टर: क्या तुम्हें पता नहीं मेरा क्लिनिक सुबह सिर्फ 9 से 12 बजे तक खुला रहता है?
    संता: मुझे तो पता है पर उस कुत्ते को नहीं पता जिसने मुझे काटा है!







  • बंता: आप बताओ कि मैं शादी करूं या न करूं!
    संता: करो न करो तुम्हारी मर्जी! दोनों हालातों में तुम्हें तो पछताना ही है !









  • बंता: यह कैसे पता लगाया जा सकता है कि सभी ट्रेन टाईम पर चल रही हैं?
    संता: कोई भी ट्रेन आने से पहले अपनी घड़ी रेलवे लाइन पर रख के!









  • संता: आज रात मैं नहीं सोऊंगा!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि कल रात ख्वाब में मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी! आज वो बंदे ले कर आयेगा!










  • बंता: मुझे टेनिस के बारे में आपसे ज्यादा पता हैं!
    संता: अच्छा तो यह बताओ कि टेनिस के नैट में कितने छेद होते हैं?









  • संता: एक आदमी गंजा है फिर भी रोज सलून जाता है!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि सलून उसका है!








  • संता दुखी था!
    किसी ने उसे पूछा: क्यों परेशान हो?
    संता: एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिये तीन लाख रूपये दिए थे! अब उसको पहचान नहीं पा रहा हूँ!









  • बंता: अगर नींद ना आये तो क्या किया जाये?
    संता: नींद का इंतज़ार करने से बेहतर है कि बन्दा सो ही जाये!








  • बंता (100 का नोट दिखाते हुहे): क्या तुम्हारे पास 50 है!
    भिखारी (ख़ुशी से): जी हैं!
    बंता: तो पहले वो खर्च कर!











  • बंता: आप उन लोगों को नफरत करते हैं न जो आपकी पीठ पीछे बातें करते हैं!
    संता: सिनेमा हॉल में खासकर!










  • बंता: ज़िन्दगी को कौन अच्छा बना सकती है, गर्लफ्रेंड या वाइफ?
    संता; वाइफ, पर हो किसी और की!









  • बंता: एक लड़की मुझे हंस कर देख रही है!
    संता: अरे ध्यान से देख, हंस के देख रही है या देख कर हंस रही है!








  • संता: मेरे चाचा शायद दुनिया के सबसे बड़े मुफ्तखोर हैं!
    बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं!
    संता : मेरे चाचा को कहीं से मुफ्त में लंगड़ों द्वारा इस्तेमाल करने वाली बैसाखियाँ मिल गई! तो उसका फायदा उठाने के लिये उन्होंने अपनी टांग तोड़ ली!










  • संता: तो तुम्हें उस लड़की का पिता तीन बार अपने घर से धक्के मारकर निकाल चुका है?
    बंता: हाँ तीन बार ही समझो! दो बार वो मुझे धक्के मारकर निकाल चुका है! और तीसरी बार मैं आज रात उसके घर जा रहा हूँ!










  • संता: हमारा कुत्ता जब सुबह अखबार अपने मुँह से उठाकर मुझे पकड़ाता है तो हमारा पड़ोसी आगबबूला हो जाता है!
    बंता: ऐसा क्यों?
    संता: क्योंकि वो अखबार उनके घर आता है!












  • संता: हवलदार साहब मैं पिछले एक घंटे से अपनी पत्नी का यहाँ खड़ा इंतज़ार कर रहा हूँ!
    हवलदार: तो..
    संता: क्या आप रौब से मुझे यहाँ से भागने के लिये कहने का कष्ट करेंगे?











  • संता: सिर्फ दो चीज़े हैं जो तुम्हें अच्छा डांसर नहीं बनने देती!
    बंता: वो दोनों चीज़े क्या हैं?
    संता: तुम्हारे पैर!









  • बंता: क्या यह सच है कि पैसा बोलता है?
    संता: बिल्कुल! पैसा बोलता है!
    बंता: मेरे पास जो पैसा आता है वो भी बोलता है पर सिर्फ बाये - बाये बोलता है!










  • बंता: एक अच्छी पत्नी और भूत में क्या समानता है?
    संता: दोनों के बारे में सबने सुना ज़रूर है, देखा किसी ने भी नहीं!












  • बंता: वो आदमी मुझे मुड़-मुड़ कर क्यों देख रहा है?
    संता: उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसे नमूने भी दुनिया में हैं!










  • बंता: क्या आप वृद्दाश्रम के लिये कुछ देना पसंद करेंगे?
    संता: हाँ, अपनी सास!













  • संता: मैं कुछ भी करता हूँ तो मेरी बीवी बीच में आ जाती है!
    बंता: यार तू कार चला कर देख!












  • संता: मेरे दादा जी पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे!
    बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं?
    संता: क्योंकि वह अपनी वसीयत में अपनी जायदाद अपने ही नाम छोड़ गए हैं!











  • बंता: जलेबी को फिमेल क्यों कहा जाता है?
    संता: क्योंकि यह कभी सीधी नहीं हो सकती पर होती बहुत स्वीट हैं!










  • संता: जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता!
    बंता: वाह वाह! जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता! फिर?
    संता: फिर क्या? रुक गई हवा और गिर गया कुत्ता!








  • संता: मैं जब पैदा होने के बाद इस दुनिया में आया तो मेरे पास कुछ नहीं था! क्योंकि अब मैं शादी-शुदा हूँ इसलिये इस दुनिया से जाते हुये भी मेरे हाथ में कुछ नहीं होगा!











  • बंता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!
    संता: तुम तो लक्की हो यार! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था तो उसने पण्डित बुला लिया!











  • बंता: मैं इस उमीद पर जी रहा हूँ कि एक दिन ऐसा आयेगा जब मेरी पत्नी मेरी किसी बात पर सहमत हो जायेगी!








  • संता: सुना है प्रीतो से तुम्हारा समझोता हो गया और अब तुम उसी से शादी कर रहे हो!
    बंता: उससे शादी करना मेरी मजबूरी है क्योंकि मैंने उसे जो एंगेजमेंट रिंग दी थी वह उसके मोटे होने की वजह से उसकी ऊँगली से नहीं निकली!








  • बंता: आप मेरी शादी में ज़रूर आना!
    संता: ज़रूर आऊंगा क्योंकि मैं हमेशा मुसीबत के समय में अपने दोस्तों का साथ निभाता हूँ!








  • बंता: मैं अपना अपमान करवाने यहाँ नहीं आया हूँ!
    संता: फिर आप अपना अपमान करवाने कहाँ जाते हो!








  • संता: कल मुझे पता लगा कि मेरे शरीर में बिल्कुल भी आयरन नहीं हैं!
    बंता: आपको कैसे पता चला?
    संता: मैंने चुम्बक लगा कर देखा था चिपका ही नहीं!











  • बंता:: पिछली दिवाली को हमने रात को लक्ष्मी के लिये दरवाजे खोल कर रखे थे पर चोर आ गए!
    संता: हो सकता है चोर अपने घर के दरवाजों के साथ खिड़कियाँ भी खोल कर आये हो इसलिये तुम्हारे घर की लक्ष्मी उनके यहाँ चली गई!









  • बंता: जब आप और आपकी पत्नी एक दूसरे से इतनी नफरत करते हैं तो आपने आपस में शादी क्यों की?
    संता: एक दूसरे से बदला लेने के लिये!












  • बंता: आपकी साली क्या अपने पति के साथ ख़ुशी-ख़ुशी जी रही हैं!
    संता: हां, जबसे उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है !











  • बंता: हफ्ते में एक बार मेरी पत्नी से मेरा झगडा ज़रूर होता है! और आपका?
    संता: मेरा महीने बाद होता है, क्योंकि मुझे तनख्वाह महीने बाद मिलती है!








  • बंता: क्या आपने मेरा नया नाटक देखा है, जो मैंने झगड़ालू पति-पत्नी के बारे में लिखा है?
    संता: मैंने अभी तक नाटक तो नहीं देखा पर मैंने आपको और आपकी पत्नी को उसकी रिहर्सल करते देखा है!










  • संता: तुम्हारी अपनी पत्नी के साथ कैसी निभ रही है?
    बंता: बड़ी अच्छी निभ रही है! सुबह जो वो चाहती है वो करती है! शाम को जो वो चाहती है मैं करता हूँ!











  • संता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!
    बंता: तुम तो लक्की हो! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था, उसने पंडित बुला लिया था!










  • बंता: बहुत सी लड़कियां इतनी मूर्ख होती हैं कि उन्हें अगर शादी के लिये पूछो तो न कर देती हैं!
    संता: आपको कैसे पता?
    बंता: मैं कईयों को पूछ चुका हूँ!









  • बंता: तुम्हारी दुकान पर मिठाई रखी है, तुम्हारा इसको खाने का दिल नहीं करता!
    संता: करता तो बहुत है पर पापा मरेंगे इसलिये चाट कर रख देता हूँ!









  • संता साइकिल की ब्रेक लेकर डांस कर रहा था!
    बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: देख नहीं रहे मैं ब्रेक डांस कर रहा हूँ!









  • बंता: हम तो उडती चिड़िया के भी पर गिन लेते हैं!
    संता: इसमें कौन सी मुश्किल बात है दो ही तो होते हैं!









  • बंता: लड़कियां शराब से इतनी नफरत क्यों करती है?
    संता: क्योंकि शराब पीने के बाद उनके चूहे जैसे पति शेरों जैसा बरताव करने लगते हैं!







  • बंता: क्या खाना खाने से पहले आप भगवान् को प्रार्थना करते हैं?
    संता: नहीं, मुझे ऐसा करना नहीं पड़ता क्योंकि मेरी पत्नी अच्छा खाना बनाती है!













  • बंता: आप मिट्टी क्यों खोद रहे हो?
    संता: मेरे दादाजी ने कहा है कि मैंने उनका नाम मिट्टी में मिला दिया है, बस वही ढूंढ़ रहा हूँ!










  • संता अपनी शादी वाले दिन बहुत उदास था!
    बंता: क्या बात है? आप उदास क्यों हो?
    संता: मेरे ससुराल वालों ने बारात में कम लोगो को लाने के लिये कहा है! पता नहीं मुझे लेकर जाएँगे भी या नहीं!










  • बंता: सुना है आप अपनी पत्नी के साथ बर्तन धोते हो?
    संता: तो क्या हुआ! वो भी तो मेरे साथ रोटियाँ पकाती है!









  • संता: अगर हम अपनी डाईट का ख्याल रखे तो हम 85 साल तक जिन्दा रह सकते है!
    बंता: पर 85 साल तक जिन्दा रहना कौन चाहता है?
    संता: जो 84 साल का हो गया हो!











  • बंता: (रेस्ट्रान्ट में बैठे) ओह मारे गए! जिसमे आफिस का सारा कैश पड़ा है, वो सेफ तो खुला रह गया!
    संता: चिंता न करो सेफ फिर भी सेफ है क्योंकि हम दोनों तो यहाँ है!












  • संता (रेस्ट्रान्ट में साथ वाले टेबल पर बैठे बंता से): क्या आपका नाम संता है?
    बंता: नहीं तो, क्यों?
    संता: मेरा नाम संता है! आप मेरा कोट पहने हुये हैं!






































  • संता शराब पीते पीते रोने लगा!
    बंता: क्या हुआ आप क्यों रो रहे हो?
    संता: जिस लड़की को भुलाने के लिये मैं पी रहा हूँ उसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा!






































  • बंता: डाक्टर साहब मेरी याददाश्त बहुत कमजोर है, इसका कोई ईलाज है?
    संता: इसका ईलाज यही है कि आप यह भूल जाइये कि आपकी याददाश्त कमजोर है!






































  • बंता: आज मेरी प्रेमिका का जन्मदिन है! उसे क्या तोहफा दूँ?
    संता: देखने में कैसी है?
    बंता: मस्त है!
    संता: तो मेरा नंबर दे देना!






































  • बंता: मैं जरुरी काम से बाहर जा रहा हूँ! एम्. डी. साहब आये तो बता देना मैं लंच टाईम के बाद आ जाऊंगा!
    संता: अगर वो न आये तो उन्हें मैं क्या कहूँ?






































  • बंता: पाप का प्रायश्चित करने के लिये हमे क्या करना चाहिये?
    संता: पाप!






































  • संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर दी!
    बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
    संता: शादी के लिये थोड़ी हाँ की है! वैसे हाँ की है!






































  • संता: मेरी फैक्ट्री में आग लग गई थी, बीमा कम्पनी ने मुझे 20 लाख रूपये दिये!
    बंता: मेरे गोदाम में बाढ़ आ गई थी, बीमा कम्पनी ने मुझे 50 लाख रूपये दिये!
    संता: पर आप अपने गोदाम में बाढ़ लेकर कैसे आये?






































  • बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हो!
    संता: अच्छा फिर तो आप बड़े कमीने और घटिया हो!






































  • बंता: तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहते हो?
    संता: काक्रोच!
    बंता: वो क्यों?
    संता: क्योंकि मेरी पत्नी सिर्फ काक्रोच से डरती है!



































  • संता: कल रात हमारे पड़ोसी को पता नहीं क्या हुआ, आधी रात को आकर हमारा दरवाज़ा पीटने लगा!
    बंता: अच्छा! फिर आपने क्या किया?
    संता: मैंने क्या करना था! मैं मस्ती में अपना तबला बजाता रहा!




























  • संता: अक्लमंद आदमी कभी यह दावा नहीं करता कि यही आखिरी सच है, सिर्फ मूर्ख लोग ही ऐसा यकीन रखते हैं!
    बंता: क्या आप यह बात दावे से कह सकते हैं?
    संता: यकीनन!




























  • संता: शादी के बाद युवराज सिंह ठीक खेलने लगेगा!
    बंता: अच्छा! यह आप कैसे कह सकते हैं?
    संता: फिर वह खेलते हुये लड़कियों को नहीं बॉल को देखा करेगा!




























  • बंता: सरकारी अस्पताल के डाक्टर और मरीज़ में क्या फर्क है?
    संता: डाक्टर नर्स पर और मरीज़ फर्श पर मरता है!




























  • बंता: शराबी मरने के बाद नर्क में जाते हैं कि स्वर्ग में?
    संता: मुझे नहीं पता! वैसे तुम कहाँ जाना चाहते हो?
    बंता: दोनों में से एक जगह तो जाना ही होगा!
    संता: तुम चले जाना, पीने के बाद मैं तो कहीं जाता नहीं!




























  • डाक्टर संता: चलो चलो बेड के नीचे!
    मरीज़ बंता: डाक्टर साहब एक बात बताइए कि आप बेड के नीचे घुसकर क्यों ईलाज करते हैं?
    डाक्टर संता: डाक्टर बनने से पहले मैं मोटर मकैनिक था!




























  • संता: आखिर आपको तरक्की के समय नज़रअंदाज़ क्यों कर दिया जाता है?
    बंता: मुझे खुद समझ में नहीं आता!
    संता: शायद यही वजह है!




























  • संता: आखिर आपको तरक्की के समय नज़रअंदाज़ क्यों कर दिया जाता है?
    बंता: मुझे खुद समझ में नहीं आता!
    संता: शायद यही वजह है!




























  • बंता: बारिश बहुत तेज है, तूफ़ान भी चल रहा है! आप घर जाने का विचार छोड़ दीजिये यहीं सो जाइये!
    संता: आप कहते हो तो मैं यहीं सो जाता हूँ पर मैं घर से अपना नाईट सूट तो ले आऊं!




























  • बंता: शराब के पैग को जो पैर से भी छूता है वह नर्क में जाता है!
    संता: जो इतनी पवित्र चीज़ को पैर से छूयेगा तो नर्क में ही जायेगा!
































  • बंता: मुझे अपने बेटे का पत्र समझने के लिये साथ में डिक्शनरी रखनी पड़ती है!
    संता: आप बड़े खुशनसीब हैं मुझे अपने बेटे का पत्र पढ़ते वक्त साथ में चैक बुक रखनी पड़ती है!




























  • संता: मैं नालायक को भी लायक बना सकता हूँ!
    बंता: वो कैसे?
    संता: नालायक से ना हटाके!




























  • बंता: कोई ऐसा कारोबार बताओ जिसमें ज्यादा मुनाफा हो?
    संता: ऐसा करो सर्दियों में सस्ती बर्फ खरीद कर गर्मियों में बेच दो!




























  • संता: आज मैंने एक जान बचाई!
    बंता: वो कैसे?
    संता: मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा `ख़ुशी से मर जाऊँगा`, तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!




























  • बंता (भागता हुआ आता है): जल्दी जाओ, आपके घर में तालाब का पानी घुस आया है!
    संता: झूठ क्यों बोल रहे हो घर की चाभी तो मेरे पास है!




























  • संता बंता तंग सीढ़ियों में एक दूसरे के सामने अड़ गए!
    बंता: मैं मूर्खों के लिये रास्ता नहीं छोड़ता!
    संता: (पीछे होकर) लेकिन मैं छोड़ देता हूँ!




























  • बंता: मेरी शादी में क्या डालोगे?
    संता: कलेश!




























  • बंता: एक परेशानी है, मेरी बेटी जवान हो गई हैं क्या करूं?
    संता: जवान हो गई है तो बॉर्डर पर भेज दो, सारे जवान वहीँ जाते हैं!




























  • बंता: खुशियाँ क्या होती हैं?
    संता: पता नहीं, मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी!




























  • संता: खिड़की से जल्दी कूदो, पुलिस आ रही है!
    बंता: लेकिन यह तेहरवीं मंजिल है!
    संता: यह शगुन अपशगुन सोचने का वक़्त नहीं है, जल्दी कूदो!






























  • बंता रात को: कितना टाइम हुआ है?
    संता ने सड़क से पत्थर उठाया और सामने वाले घर की खिड़की पर मारा!
    बूढ़ी औरत: रात के 1 बजे किसका दिमाग खराब हुआ है!




























  • बंता: तुम सुबह अपने स्कूटर को धक्का लगाकर क्यों ले जा रहे थे?
    संता: मैं दफ्तर के लिये लेट हो गया था! मेरे पास इतना भी टाईम नहीं था कि स्कूटर को स्टार्ट करके उस पर चढ़ जाऊं!




























  • बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते है?
    संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है!




























  • संता: अच्छी बीवी और भूत एक जैसे होते हैं!
    बंता: वो क्यों?
    संता: क्योंकि इनकी बाते तो सब करते हैं पर आज तक किसी ने इन्हें देखा नहीं!




























  • संता: आपके घर में कौन कौन रहता है?
    बंता: मैं, मेरी पत्नी, मेरी सास औउर सात सालियाँ!
    संता: फिर तो आप उसी वक्त मुँह खोलते होगे जब जम्हाई लेनी हो या छींक मारनी हो!




























  • संता और बंता पानी पीने गए! गिलास उल्टा पड़ा हुआ था!
    संता: इसका तो मुँह बंद है!
    बंता: अरे यह तो नीचे से भी टूटा हुआ है!




























  • बंता: धरती और चाँद का क्या रिश्ता है?
    संता: बहन और भाई का!
    बंता: वो कैसे?
    संता: हम धरती को `धरती माता` कहते हैं और चाँद को `चंदा मामा`!




























  • संता: `आई एम् गोइंग` का क्या मतलब होता है?
    बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!
    संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!




























  • बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
    संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!




























  • संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
    बंता: यह क्या कर रहे हो?
    संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!




























  • बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?
    संता: खुद को!
    बंता: इसमें क्या लिखा है?
    संता: मालूम नहीं!
    बंता: क्यों?
    संता: अभी मुझे मिली कहाँ है!




























  • बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: इस बेबी की आवाज़ रिकॉर्ड कर रहा हूँ!
    बंता: वो क्यों?
    संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूँगा!




























  • बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!
    संता: वैसे तो दोनों ही, पर अगर दोनों को एक दूसरे का पता चल जाये तो कोई भी साथ नहीं देती!




























  • संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!
    बंता: मैं भी आपको शरीफ समझता था!
    संता: आप तो ठीक समझते थे, मैं ही गलत समझता था!




























  • बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे लेकिन अब क्या हो गया?
    संता: मेरी शादी हो गई!




























  • संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?
    बंता: पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया और वो भाग गई!
    संता: लगता है ऐसे मौके के लिये बेचारी सालों इंतज़ार करती रही!




























  • बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हैं!
    संता: अच्छा फिर तो बड़े कमीने और घटिया हो तुम!




























  • बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?
    संता: क्योंकि लाल रंग खतरे की निशानी हैं!




























  • संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी का सबसे ख़ुशी का दिन है!
    बंता: धन्यवाद पर मेरी शादी तो कल है!
    संता: मुझे पता है! इसलिये तो कह रहा हूँ आज तुम्हारा सबसे ख़ुशी का दिन है!




























  • बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?
    संता: ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!




























  • संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
    बंता: वो क्यों?
    संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!




























  • संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं, मुझे यह बताइए द्वंद क्या होता है?
    बंता: द्वंद ऐसे जोड़े को कहते हैं जिसमे हमेशा विरोध रहता है, जैसे सुख-दुःख, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव!
    संता: पति-पत्नी!




























  • बंता: दूरदर्शन वाले बोर प्रोग्राम क्यों दिखाते है?
    संता: क्योंकि वो बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हैं! बोर प्रोग्राम बच्चे देखते नहीं इसलिये जल्दी सों जाते हैं!




























  • संता: क्या तुम मुझे 100 रूपये उधार दे सकते हो?
    बंता: नहीं मैं किसी को उधार नहीं देता!
    संता: तो नकद ही दे दो!




























  • जीतो: मैं आपका खाना चार बार गर्म कर चुकी हूँ आप इसे खाते क्यों नहीं! कहो तो यह खाना कुत्ते को डाल दूँ!
    संता: मेरी सज़ा बेचारे कुत्ते को क्यों देना चाहती हो?




























  • संता: आप कार चलाओ मैं प्रार्थना करता हूँ!
    बंता: क्यों क्या आपको मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं?
    संता: क्या आपको मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं?




























  • संता: रेडियो कभी अखबार की जगह नहीं ले सकता!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि रेडियो से कभी आग नहीं जलाई जा सकती!




























  • बंता: मैंने अपना दिमाग बिल्कुल चेंज कर लिया है!
    संता: आपने बहुत अच्छा किया, क्योंकि आपका पहला दिमाग बहुत घटिया था!




























  • बंता: आप तो डॉक्टर के पास जाने वाले थे, क्या हुआ?
    संता: यार कल जाऊँगा, आज थोड़ी तबियत ख़राब है!




























  • बंता: आप तो कह रहे थे मेरे साथ डिनर पर चलो वहां खाने में बड़ी चॉइस होगी! यहाँ तो सिर्फ एक ही सब्जी बनी है!
    संता: खाने में चॉइस तो फिर भी है!
    बंता: क्या चॉइस है!
    संता: खाना है खाओ, नहीं खाना न खाओ!






























  • संता: कल कोई मेरी पत्नी के पर्स से 2000 रुपये निकल कर ले गया!
    बंता: वो झूठ बोल रही है पर्स में 1500 रुपये ही थे!
    संता: पैसे का मसला नही है बस तुम उस आदमी का पता कर दो!




























  • संता: कल पापा कुंए में गिर गए बहुत चोट लगी बहुत चिल्ला रहे थे!
    बंता: अब वो कैसे है?
    संता: ठीक ही होंगे कल से कुंए से कोई आवाज़ नहीं आई!




























  • संता: मुझे उस लड़की से बचाओ!
    बंता: क्या हुआ?
    संता: जबसे मैंने कहा है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा! बेवकूफ तब से चाक़ू ले कर मेरे पीछे ही पड़ गई है!




























  • बंता: सैंट मैसेज क्या होता है?
    संता: कर दी न बेवकूफों वाली बात! सैंट मैसेज का मतलब खुशबु वाला मैसेज यार!




























  • बंता: आप यहाँ बैठे हो आपका दोस्त मर गया है आप गए क्यों नहीं?
    संता: मैं जाता मगर उसने मुझे बुलाया ही नहीं!




























  • संता जलेबी बेच रहा था मगर कह रहा था `आलू ले लो आलू`!
    बंता: लेकिन यह तो जलेबी है!
    संता: चुप हो जा वरना मक्खियाँ आ जाएँगी!




























  • बंता: आपकी शादी किस से हुई?
    संता: मेरी शादी एक औरत से हुई है!
    बंता: बेवकूफ कभी किसी मर्द से भी शादी होती है?
    संता: हाँ मेरी बहन की हुई है!




























  • संता अपनी बहन के साथ जा रहा था!
    एक लड़का: ओये! माशूका को लेकर कहाँ जा रहे हो?
    संता (गुस्से में): ओये! माशूका होगी तेरी मेरी तो बहन है!




























  • संता: तुम्हारी भैंसों ने मेरे सारे खेत उजाड़ दिये हैं!
    बंता: पर मेरे पास तो कोई भैंस ही नहीं है!
    संता: मेरे पास कौन सा कोई खेत है?




























  • बंता: मैं अपनी प्रेमिका को तोहफा देना चाहता हूँ!
    संता: हीरे की अंगूठी दे दो!
    बंता: नहीं कुछ बड़ा तोहफा बताओ?
    संता: तो एम आर एफ का टायर दे दो!






























  • बंता: यार मुझे सुबह सुबह साँस लेने में मुश्किल होती है!
    संता: मुश्किल तो होगी ही क्योंकि सुबह सुबह बाबा राम देव के भगत सारी आक्सीजन जो खींच लेते है!




























  • संता: मैं तो अपने सारे दोस्तों को भूल गया था! पर एक फिल्म देखी तो सब याद आ गये!
    बंता: कौन सी फिल्म?
    संता; कमीने!




























  • संता: मैंने आपको ख़त लिखा था फिर भी आप शादी में क्यों नहीं आये?
    बंता: मुझे ख़त नहीं मिला!
    संता: तो मैंने लिखा तो था कि ख़त मिले या न मिले आना ज़रूर!




























  • संता और बंता की खूब पिटाई हुई! पता है क्यों?
    क्योंकि दोनों जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाये चले गए थे और वहां खाना खाते हुए बोल रहे थे हम तो लड़के वालों की तरफ से है!




























  • संता को पूरी रात मच्छरों ने बहुत परेशान किया!
    संता की खोपड़ी घूमी और उसने ज़हर पी लिया और बोला अब काटो सालों सब मरोगे!




























  • संता: आज मुझे एक मैसेज आया और उसके बाद मेरा फोन बंद हो गया!
    बंता: ऐसा क्या मैसेज आया?
    संता: बैटरी लो!




























  • जंग में संता ने बुलेट प्रूफ जैकेट की जगह मच्छरदानी पहनी!
    बंता: ऐसा क्यों?
    संता: अरे गधे! जिसमें मच्छर नहीं घुस सकता उसमें गोली क्या ख़ाक घुसेगी ?




























  • बंता: नीम हाकिम खतरा-ऐ-जान का क्या मतलब है?
    संता: ऐ हाकिम तू नीम के पेड़ पर मत चढ़ना, तेरी जान को खतरा है!




























  • बंता: कार पैट्रोल पर है या डीज़ल पर?
    संता: न पैट्रोल पर है न डीज़ल पर!
    बंता: तो किस पर है?
    संता: किश्तों पर!




























  • बंता: हमारे बुजुर्ग अब हमारे बारे में क्या सोचते होंगे?
    संता: जब मैं स्वर्ग जाऊँगा तो पूछ के बताऊंगा!
    बंता: अगर वो स्वर्ग में न हुये तो?
    संता: तो नरक में तुम पूछ कर बता देना!






























  • बंता: आप इतने परेशान क्यों हैं?
    संता: मैं बाप बनने वाला हूँ?
    बंता: यह तो ख़ुशी की बात है!
    संता: परेशानी की बात यह है कि जीतो होने वाले बच्चे की माँ नहीं है!




























  • संता: तू बहुत बड़ा गधा है!
    बंता: मैं तो छोटा हूँ, बड़े तो आप हैं!




























  • संता: मैं और मेरी पत्नी फिल्म देखने गये! हम फिल्म का एक भाग ही देख पाये!
    बंता: क्यों? आपने दूसरा भाग क्यों नहीं देखा!
    संता: पहले भाग के बाद स्क्रीन पर लिखा आ गया दूसरा भाग - दो दिन बाद! हम क्या दो दिन सिनेमा हाल में बैठे रहते?




























  • बंता: हमारे बड़े-बूढ़े हमेशा हमें यह क्यों कहते हैं कि पराई औरतों को हमेशा अपनी माँ के समान समझो!
    संता: वो इस तरह हमारा उल्लू बनाके अपना उल्लू सीधा करते हैं!




























  • संता: आज सुबह मैं डेंटिस्ट के पास गया था!
    बंता: क्या तुम्हारा दांत अभी भी दर्द करता है!
    संता: मुझे नहीं पता क्योंकि वो दांत तो डाक्टर ने रख लिया!




























  • संता: मेरा बेटा बहुत आज्ञाकारी है, मैं जो कहता हूँ वही करता है!
    बंता: अच्छा जी आजकल के ज़माने मैं ऐसा आज्ञाकारी बेटा - कमाल है!
    संता: बिल्कुल! मैंने उसे कह रखा है कि जो जी मे आये करो!




























  • संता: वकील साहब आप वसीयत लिखिये कि मेरी मृत्यु के बाद मेरे पास जो कुछ भी है वो यतीमखाने को दे दिया जाये!
    वकील: आपके पास है क्या क्या?
    संता: दो बेटे, एक बेटी!




























  • संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर ही दी!
    बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
    संता: शादी के लिए थोड़ा हाँ की है! वैसे हाँ की है!




























  • संता: सुना है तुम्हारी शादी हाल ही में हुई थी!
    बंता: जी नहीं मेरी शादी मण्डप में हुई थी!




























  • संता: मैं असंभव को संभव बना सकता हूँ!
    बंता: अच्छा वो कैसे?
    संता: असंभव का अ हटा के!






























  • बंता: अगर आपके घर में इन्कम टैक्स का छापा पड़ जाये तो?
    संता: तो मेरे घर से उन्हें कुछ नहीं मिलेगा! मेरी पत्नी पैसा कहाँ छुपाके रखती है यह तो मुझे भी नहीं पता!




























  • बंता: क्या आपको किसी औरत को देखकर यह इच्छा नहीं होती कि काश आप कुंवारे होते! आपने शादी न की होती!
    संता: होती है!
    बंता: किसको देखकर?
    संता: अपनी पत्नी को देखकर!




























  • संता: यार मेरी आँखें ठीक ढंग से नहीं खुलती! कोई तरीका बताओ?
    बंता: किसी दिन अचानक अपने घर चले जाना आंखे खुली की खुली रह जाएँगी!




























  • संता शराब पी कर रो रहा था!
    बंता: यार तुम क्यों रो रहे हो:
    संता: मैं जिस लड़की को भूलना चाहता हूँ! उसका नाम याद नहीं आ रहा है!




























  • संता: यार तुम रोज मंदिर क्यों जाते हो?
    बंता: क्योंकि वहा पर आरती, पूजा, अर्चना, भावना, शांति, वंदना और उपासना है!




























  • बंता: मिलने का समय आप मेरी सेक्रेटरी के साथ फिक्स कर लें!
    संता: सर, मैं पहले दो बार कोशिश कर चुका हूँ वो मना कर देती है!




























  • बंता: आप जो लेख अपने अखबार में लिखते हैं, उन्हें कोई मुर्ख भी पढ़ना नहीं चाहेगा!
    संता: फिर तुमने पढ़ने का कष्ट क्यों किया?




























  • बंता: आपने शराब कैसे छोड़ी?
    संता: पूरी बोतल ख़त्म करके!




























  • बंता: मान लो आप सोकर उठे हैं तो उसी वक्त आपको पता लगे कि आप लखपति बन गए हैं तो आप क्या करोगे?
    संता: मैं फिर से सो जाऊँगा और तब तक सोता रहूँगा जब तक मैं करोड़पति न बन जाऊं!




























  • संता: तुम दफ्तर में क्या काम करते हो?
    बंता: कुछ नहीं!
    संता: फिर तुम्हें यह कैसे पता लगता है कि काम खत्म हो गया!






























  • बंता: आपकी ट्रांसफर इस शिकायतें सुनने वाले विभाग में क्यों कर दी गई है?
    संता: क्योंकि मुझे कम सुनने लगा है!




























  • संता: मेरी उम्र 40 साल है और मैं आज तक एक दिन के लिये बीमार नहीं हुआ!
    बंता: अच्छा!
    संता: हाँ जी! मैं बीमार होता हूँ तो 10-15 दिनों के लिये होता है!




























  • संता: लगता है आपका बेटा डाक्टर बनेगा!
    बंता: आपने यह अंदाजा कैसे लगाया!
    संता: इसकी लिखाई देखकर!




























  • बंता ग्राहक: इस मीट को तो कुत्ते भी नहीं खा सकते?
    संता वेटर: कोई बात नहीं सर! मैं वो मीट लाता हूँ जिसे कुत्ते खा सके!




























  • बंता: आओ स्वीमिंग पूल में तैरने चले?
    संता: नहीं मैंने कसम खाई है कि जब तक मैं तैरना न सीख लूँ पानी के पास भी नहीं जाऊँगा!




























  • संता: तुम कब पैदा हुए थे?
    बंता: 2 अप्रैल को!
    संता: एक दिन लेट कैसे हो गये?




























  • बंता: पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं?
    संता: क्योंकि शादी के बाद सारे गम तो पति के हिस्से में आते हैं और पत्नी बे-गम हो जाती है!




























  • बंता: आप जेबरा क्रोसिंग पर रोड क्रॉस क्यों नहीं करते?
    संता: क्योंकि मैं आदमी हूँ जेबरा नहीं!




























  • बंता: शादीशुदा ज़िन्दगी को सुखमय बनाने के लिये पति-पत्नी दोनों का सहयोग चाहिये!
    संता: पर उसे दुखमय बनाने के लिये एक ही काफी है!




























  • बंता: आप परेशान क्यों हैं?
    संता: मेरी पत्नी 6 बच्चे चाहती है और मैं भी 6 बच्चे चाहता हूँ!
    बंता: तो इसमें परेशानी की क्या बात है?
    संता: जिसमे 12 बच्चे रह सकें ऐसा मकान लेना मेरे बस की बात नहीं!


















  • बंता: कुंवारा लड़का होने से बुरी बात क्या हो सकती है?
    संता: कुंवारे का लड़का होना!












  • बंता: आपको कैसे बीवी चाहिये?
    संता: चाँद जैसी! जो रात को आये और सुबह चली जाये!










  • संता: अच्छी और बुरी बीवियों में क्या फर्क होता है?
    संता: बीवियां अच्छी भी होती हैं क्या?












  • बंता: तुमने पूरे टॉयलेट में पोटी क्यों कर दी?
    संता: यार फोन आ गया था!
    बंता: तो क्या हुआ?
    संता: तुमने आईडिया की ऐड नहीं देखी `वॉक वेन यू टॉक`!












  • बंता: क्या तुम जानते हो कि भारत के लोगों की ख़ुशी का क्या राज़ है?
    संता: भारत इस संसार का एक मात्र ऐसा देश है जहां पर लोग हर दो घंटे बाद ख़ुशी मनाते हैं! ओये लाईट आ गई!










  • बंता: लड़कियां शादी के बाद मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
    संता: इससे लड़को को पता चल जाता है कि जिस प्लाट पे उनकी नज़र हैं वो प्लाट बिक चुका हैं!













  • संता प्लेटफॉर्म से रेल की पटरी पर कूद गया!
    बंता: मरने का इरादा है क्या?
    संता: मरोगे तो तुम तुमने सुना नहीं ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है!














  • एक बस का ऐक्सिडन्ट हो गया!
    बंता (चिल्लाते हुए): ओह! मेरा हाथ कट गया!
    संता: चुप रहो, उस आदमी को देखो, उसका गला कट गया है वो फिर भी चि
    ल्ला नहीं रहा!











  • एक बस का ऐक्सिडन्ट हो गया!
    बंता (चिल्लाते हुए): ओह! मेरा हाथ कट गया!
    संता: चुप रहो, उस आदमी को देखो, उसका गला कट गया है वो फिर भी चिल्ला नहीं रहा!











  • संता: कल रात मैंने तीन घंटे इंग्लिश फिल्म देखी न कोई फोटो आई न कोई आवाज़!
    बंता: फिल्म का नाम क्या था?
    संता: फिल्म का नाम था नो डिस्क!















  • बंता: आप बहुत अच्छे आदमी हैं! हालांकि आपकी सास बोलती भी नहीं है लेकिन आप पिछले 10 साल से उसे अपने साथ रखे हुए हैं!
    संता: वो मेरे साथ बोलती नहीं इसीलिए मैं उसे अपने साथ रखे हुए हूँ!













  • बंता: क्या बाईबल में लिखा है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, वो स्वर्ग में जाते हैं?
    संता: नहीं पर जो जितनी ज्यादा पीते हैं वो उतनी जल्दी स्वर्ग में जाते हैं!













  • बंता: आप आयकर विभाग में क्या करने आये हैं?
    संता: मैं तो यह देखने आया हूँ कि जिनके लिये मैं दिन रात काम करता हूँ वो लोग हैं कैसे?













  • बंता: अच्छा तो पिछले हफ्ते आपके दादा का देहांत हो गया! उन्होंने मरने से पहले आखिरी शब्द क्या बोले?
    संता: बेचारे आखिरी शब्द भी नहीं बोल पाये क्योंकि मरते दम तक मेरी दादी उनके साथ थी!












  • बंता: क्या यह हो सकता है कि आप 50 फुट की सीढ़ी से कूदें और आपको चोट भी न लगे?
    संता: हाँ.. नीचे से पहले स्टैप से कूदो!













  • बंता: आदमी बूढ़ा हो गया है इसका तीन बातों से पता चल सकता है!
    संता: कौन-कौन सी?
    बंता: नम्बर एक याददाश्त का कम होना, दूसरा ... दूसरा... दूसरा....!












  • बंता: तुम्हें पता है करोड़ पति कौन होता है?
    संता: जो इन्कम टैक्स देकर लखपति रह जाये!














  • संता: तुमने कोई ऐसा बेवकूफ देखा है जो हर बात के लिए नहीं कहता हो?
    बंता: नहीं!















  • बंता: धृतराष्ट्र के 100 बच्चे थे! पाण्डु के सिर्फ 5 ऐसा क्यों?
    संता: जिनकी आंखे होती है उनको और भी काम होते हैं!













  • संता: चल दौड़ लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रूपये देगा!
    बंता: ठीक है पर मुझे रास्ता नहीं पता!
    संता: बस तुम मेरे पीछे-पीछे रहना!
    बंता: धन्यवाद!








  • बंता भाषण दे रहा था! जब तक उसका भाषण खतम हुआ सारे श्रोता चले गये, सिर्फ़ संता रह गया!
    बंता: मुझे ख़ुशी है कि आप ही केवल ऐसे ब्यक्ति हैं जिन्हें मेरा भाषण समझ आया है!
    संता: जी ऐसी बात नहीं! दरअसल आपके बाद मेरा भाषण है!












  • संता: तुम गाड़ी चलाओ, मैं भगवान् को प्रार्थना करूँगा!
    बंता: क्यों क्या तुम्हें मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं है?
    संता: क्या तुम्हें मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं है?

















  • बंता: आपका जन्म दिन?
    संता: 15 जनवरी!
    बंता: कौन-सा साल?
    संता: हर साल!















  • संता: किसी औरत को हैंडल करने का एक ही तरीका है!
    बंता: कौन सा?
    संता: वहीं तो पता नहीं?













  • संता: आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तीन चीजें छोड़नी पड़ेंगी!
    बंता: कौन कौन सी?
    संता: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर!













  • संता: हर महीने मैं अपने पिता को चैक भेजता हूँ!
    बंता: यह तो बहुत अच्छी बात है, फिर आपके पिता उस चैक का क्या करते हैं?
    संता: दस्तखत करके मुझे वापिस भेज देते हैं!












  • बंता: अपने पापों के लिये माफ़ी मांगने से पहले हमें क्या करना चाहिये?
    संता: पाप करने चाहिये!










  • बंता: आपकी फैक्ट्री में कितने लोग काम करते हैं?
    संता: 50% से भी कम!












  • बंता: बिल्ला इतनी शराब क्यों पीता है?
    संता: वो ज्यादा शराब सिर्फ टेंशन में पीता है!
    बंता: उसको किस बात की टेंशन है!
    संता: यही कि वह शराब ज्यादा पीता है!











  • बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है?
    संता: मेरी पत्नी!
    बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
    संता: दूसरों की पत्नी!














  • संता: मैंने आपको छाता दिया था, वो कहां हैं?
    बंता: वह तो मुझसे मेरा दोस्त ले गया! आपको चाहिये था क्या?
    संता: नहीं, जिससे मैंने वह छाता माँगा हुआ था उसने कहा है कि जिससे उसने छाता लिया था वह उसे वापिस मांग रहा है!











  • बंता: शाहरुख़ खान एक लड़कियों के कॉलेज में आया तो उसे 2 घंटे में 2000 लड़कियों ने किस किया!
    संता: अगर शाहरुख़ की जगह मैं होता तो उन 2000 में से अपनी पसंद की एक ही लड़की को 2 घंटे किस करता!













  • बंता: यार कोई ऐसा गिफ्ट बता जो सीधा तेरी भाभी के दिल पर लगे?
    संता: गोली मार दे!












  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना! 









  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना!














  • संता: अगर मैं किसी अमीर लड़की से शादी करलूँ तो मेरी समस्यायें खत्म हो जायेंगी!
    बंता: तो तुम शादी करवा क्यों नहीं लेते?
    संता: मुझे अपनी पत्नी से डर लगता है!











  • संता: मेरी पत्नी कहती है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़ जायेगी?
    बंता: तो फिर?
    संता: मुझे हमेशा अपनी बीवी की कमी महसूस होगी!












  • बंता: आज पार्क में इतने कागज क्यों बिखरे पड़े है?
    संता: इनमे नगर पालिका ने हैण्ड बिल छपवा कर लोगों को अपील की है कि पार्क में गंद न फैंके!












  • संता: आपको देखकर मुझे रमेश याद आ जाता है!
    बंता: क्या मेरी शकल रमेश से मिलती है?
    संता: नहीं! उसने भी मेरे 5000 रूपये देने है!












  • संता: अगर कोई अनजाना व्यक्ति हमारी कोठी में घुसता है तो हमारे कुत्ते द्वारा हमें पता चल जाता है!
    बंता: आपका कुत्ता भौंकने लगता है?
    संता: नहीं सोफे के नीचे घुस जाता है!