santa banta jokes in hindi fonts





For Daily sms on your mobile .Type sms
JOIN READY4SMS       to     9870807070
                (No sms  Charge.)







  • ट्रेफिक पुलिस: स्टॉप स्टॉप तुम्हारी हेड लाइट्स काम नहीं कर रही, वो बंद है!
    संता: जल्दी से हट जाओ ब्रेक्स भी काम नहीं कर रही हैं!

































  • संता दारू पी कर ताला खोलने लगा, हाथ कांपने की वजह से ताला नहीं खुला!
    बंता: मैं खोल दूँ!
    संता: मैं खोल लूँगा, तू घर को पकड़, साला बहुत हिल रहा है!

































  • संता (होटल मेनेजर से): सुबह के वक्त मैं बेड पर नाश्ता लेना पसंद करता हूँ!
    मेनेजर: कोई बात नहीं लेकिन आपको अपना बेड नीचे रेस्ट्रान्ट में लाना होगा!

































  • संता: यार बहुत मुश्किल है टीचर से प्यार करना!
    बंता: क्यों?
    संता: लव लैटर भेजा था असाइन्मन्ट समझ कर चेक कर दिया, और बोली अपनी लिखाई सुधारों!

































  • एक गाँव में नदी पर ब्रिज बनाया गया!
    लोग: बहुत अच्छा हो गया!
    संता: हाँ जी, पहले धूप में तैर के नदी पार करते थे अब छॉव में तैर के करेंगे!




































  • संता: रुको, देखो और सुनो, इन तीन शब्दों में ही ज़िन्दगी का सार है!
    बंता: वो कैसे?
    संता: तुम किसी सुंदर लड़की को मिलते हो तो रुकते हो, फिर उसे देखते हो, फिर उससे शादी करके सारी ज़िन्दगी उसकी सुनते हो!




































  • बंता: शादी में लड़की को क्यों सजाया जाता है?
    संता: माल जैसा भी हो पर पैकिंग अच्छी होनी चाहिये!




































  • बंता: आपकी पत्नी गुम हुई है आपने पुलिस को क्यों नहीं बताया?
    संता: क्योंकि जब मेरा स्कूटर गुम हुआ था तो पुलिस वालो ने 15-20 दिन चला कर वापिस कर दिया था!

































  • संता (पुलिस स्टेशन में): ये फोटो किसकी हैं?
    पुलिस: यह मुजरिमों की है जिनको अर्रेस्ट करना हैं!
    संता: जब फोटो ली थी तब अर्रेस्ट कर लेना था न!

































  • बंता: आप आफिस से कभी छुट्टी क्यों नहीं लेते? क्या आपका आफिस आपके बिना चल नहीं सकता?
    संता: नहीं आसानी से चल सकता है! पर छुट्टी लेकर मैं उन्हें इस बात का अहसास नहीं कराना चाहता!































  • डाक्टर: क्या तुम्हें पता नहीं मेरा क्लिनिक सुबह सिर्फ 9 से 12 बजे तक खुला रहता है?
    संता: मुझे तो पता है पर उस कुत्ते को नहीं पता जिसने मुझे काटा है!

































  • बंता: आप बताओ कि मैं शादी करूं या न करूं!
    संता: करो न करो तुम्हारी मर्जी! दोनों हालातों में तुम्हें तो पछताना ही है !

































  • बंता: यह कैसे पता लगाया जा सकता है कि सभी ट्रेन टाईम पर चल रही हैं?
    संता: कोई भी ट्रेन आने से पहले अपनी घड़ी रेलवे लाइन पर रख के!

































  • संता: आज रात मैं नहीं सोऊंगा!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि कल रात ख्वाब में मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी! आज वो बंदे ले कर आयेगा!

































  • बंता: मुझे टेनिस के बारे में आपसे ज्यादा पता हैं!
    संता: अच्छा तो यह बताओ कि टेनिस के नैट में कितने छेद होते हैं?

































  • संता: एक आदमी गंजा है फिर भी रोज सलून जाता है!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि सलून उसका है!
































  • संता दुखी था!
    किसी ने उसे पूछा: क्यों परेशान हो?
    संता: एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिये तीन लाख रूपये दिए थे! अब उसको पहचान नहीं पा रहा हूँ!












































  • बंता: अगर नींद ना आये तो क्या किया जाये?
    संता: नींद का इंतज़ार करने से बेहतर है कि बन्दा सो ही जाये!












































  • बंता (100 का नोट दिखाते हुहे): क्या तुम्हारे पास 50 है!
    भिखारी (ख़ुशी से): जी हैं!
    बंता: तो पहले वो खर्च कर!












































  • बंता: आप उन लोगों को नफरत करते हैं न जो आपकी पीठ पीछे बातें करते हैं!
    संता: सिनेमा हॉल में खासकर!












































  • बंता: ज़िन्दगी को कौन अच्छा बना सकती है, गर्लफ्रेंड या वाइफ?
    संता; वाइफ, पर हो किसी और की!












































  • बंता: एक लड़की मुझे हंस कर देख रही है!
    संता: अरे ध्यान से देख, हंस के देख रही है या देख कर हंस रही है!












































  • संता: मेरे चाचा शायद दुनिया के सबसे बड़े मुफ्तखोर हैं!
    बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं!
    संता : मेरे चाचा को कहीं से मुफ्त में लंगड़ों द्वारा इस्तेमाल करने वाली बैसाखियाँ मिल गई! तो उसका फायदा उठाने के लिये उन्होंने अपनी टांग तोड़ ली!












































  • संता: तो तुम्हें उस लड़की का पिता तीन बार अपने घर से धक्के मारकर निकाल चुका है?
    बंता: हाँ तीन बार ही समझो! दो बार वो मुझे धक्के मारकर निकाल चुका है! और तीसरी बार मैं आज रात उसके घर जा रहा हूँ!












































  • संता: हमारा कुत्ता जब सुबह अखबार अपने मुँह से उठाकर मुझे पकड़ाता है तो हमारा पड़ोसी आगबबूला हो जाता है!
    बंता: ऐसा क्यों?
    संता: क्योंकि वो अखबार उनके घर आता है!












































  • संता: हवलदार साहब मैं पिछले एक घंटे से अपनी पत्नी का यहाँ खड़ा इंतज़ार कर रहा हूँ!
    हवलदार: तो..
    संता: क्या आप रौब से मुझे यहाँ से भागने के लिये कहने का कष्ट करेंगे?












































  • संता: सिर्फ दो चीज़े हैं जो तुम्हें अच्छा डांसर नहीं बनने देती!
    बंता: वो दोनों चीज़े क्या हैं?
    संता: तुम्हारे पैर!












































  • बंता: क्या यह सच है कि पैसा बोलता है?
    संता: बिल्कुल! पैसा बोलता है!
    बंता: मेरे पास जो पैसा आता है वो भी बोलता है पर सिर्फ बाये - बाये बोलता है!












































  • बंता: एक अच्छी पत्नी और भूत में क्या समानता है?
    संता: दोनों के बारे में सबने सुना ज़रूर है, देखा किसी ने भी नहीं!












































  • बंता: वो आदमी मुझे मुड़-मुड़ कर क्यों देख रहा है?
    संता: उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसे नमूने भी दुनिया में हैं!















































  • बंता: क्या आप वृद्दाश्रम के लिये कुछ देना पसंद करेंगे?
    संता: हाँ, अपनी सास!








































  • संता: मैं कुछ भी करता हूँ तो मेरी बीवी बीच में आ जाती है!
    बंता: यार तू कार चला कर देख!








































  • संता: मेरे दादा जी पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे!
    बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं?
    संता: क्योंकि वह अपनी वसीयत में अपनी जायदाद अपने ही नाम छोड़ गए हैं!








































  • बंता: जलेबी को फिमेल क्यों कहा जाता है?
    संता: क्योंकि यह कभी सीधी नहीं हो सकती पर होती बहुत स्वीट हैं!








































  • संता: जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता!
    बंता: वाह वाह! जोर से चली हवा उड़ गया कुत्ता! फिर?
    संता: फिर क्या? रुक गई हवा और गिर गया कुत्ता!








































  • संता: मैं जब पैदा होने के बाद इस दुनिया में आया तो मेरे पास कुछ नहीं था! क्योंकि अब मैं शादी-शुदा हूँ इसलिये इस दुनिया से जाते हुये भी मेरे हाथ में कुछ नहीं होगा!








































  • बंता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!
    संता: तुम तो लक्की हो यार! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था तो उसने पण्डित बुला लिया!








































  • बंता: मैं इस उमीद पर जी रहा हूँ कि एक दिन ऐसा आयेगा जब मेरी पत्नी मेरी किसी बात पर सहमत हो जायेगी!








































  • संता: सुना है प्रीतो से तुम्हारा समझोता हो गया और अब तुम उसी से शादी कर रहे हो!
    बंता: उससे शादी करना मेरी मजबूरी है क्योंकि मैंने उसे जो एंगेजमेंट रिंग दी थी वह उसके मोटे होने की वजह से उसकी ऊँगली से नहीं निकली!








































  • बंता: आप मेरी शादी में ज़रूर आना!
    संता: ज़रूर आऊंगा क्योंकि मैं हमेशा मुसीबत के समय में अपने दोस्तों का साथ निभाता हूँ!








































  • बंता: मैं अपना अपमान करवाने यहाँ नहीं आया हूँ!
    संता: फिर आप अपना अपमान करवाने कहाँ जाते हो!








































  • संता: कल मुझे पता लगा कि मेरे शरीर में बिल्कुल भी आयरन नहीं हैं!
    बंता: आपको कैसे पता चला?
    संता: मैंने चुम्बक लगा कर देखा था चिपका ही नहीं!








































  • बंता:: पिछली दिवाली को हमने रात को लक्ष्मी के लिये दरवाजे खोल कर रखे थे पर चोर आ गए!
    संता: हो सकता है चोर अपने घर के दरवाजों के साथ खिड़कियाँ भी खोल कर आये हो इसलिये तुम्हारे घर की लक्ष्मी उनके यहाँ चली गई!








































  • बंता: जब आप और आपकी पत्नी एक दूसरे से इतनी नफरत करते हैं तो आपने आपस में शादी क्यों की?
    संता: एक दूसरे से बदला लेने के लिये!








































  • बंता: आपकी साली क्या अपने पति के साथ ख़ुशी-ख़ुशी जी रही हैं!
    संता: हां, जबसे उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है !








































  • बंता: हफ्ते में एक बार मेरी पत्नी से मेरा झगडा ज़रूर होता है! और आपका?
    संता: मेरा महीने बाद होता है, क्योंकि मुझे तनख्वाह महीने बाद मिलती है!








































  • बंता: क्या आपने मेरा नया नाटक देखा है, जो मैंने झगड़ालू पति-पत्नी के बारे में लिखा है?
    संता: मैंने अभी तक नाटक तो नहीं देखा पर मैंने आपको और आपकी पत्नी को उसकी रिहर्सल करते देखा है!








































  • संता: तुम्हारी अपनी पत्नी के साथ कैसी निभ रही है?
    बंता: बड़ी अच्छी निभ रही है! सुबह जो वो चाहती है वो करती है! शाम को जो वो चाहती है मैं करता हूँ!








































  • संता: कल मैंने एक लड़की को छेड़ा तो उसने पुलिस को बुला लिया!
    बंता: तुम तो लक्की हो! मैंने एक बार एक लड़की को छेड़ा था, उसने पंडित बुला लिया था!








































  • बंता: बहुत सी लड़कियां इतनी मूर्ख होती हैं कि उन्हें अगर शादी के लिये पूछो तो न कर देती हैं!
    संता: आपको कैसे पता?
    बंता: मैं कईयों को पूछ चुका हूँ!








































  • बंता: तुम्हारी दुकान पर मिठाई रखी है, तुम्हारा इसको खाने का दिल नहीं करता!
    संता: करता तो बहुत है पर पापा मरेंगे इसलिये चाट कर रख देता हूँ!








































  • संता साइकिल की ब्रेक लेकर डांस कर रहा था!
    बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: देख नहीं रहे मैं ब्रेक डांस कर रहा हूँ!








































  • बंता: हम तो उडती चिड़िया के भी पर गिन लेते हैं!
    संता: इसमें कौन सी मुश्किल बात है दो ही तो होते हैं!








































  • बंता: लड़कियां शराब से इतनी नफरत क्यों करती है?
    संता: क्योंकि शराब पीने के बाद उनके चूहे जैसे पति शेरों जैसा बरताव करने लगते हैं!








































  • बंता: क्या खाना खाने से पहले आप भगवान् को प्रार्थना करते हैं?
    संता: नहीं, मुझे ऐसा करना नहीं पड़ता क्योंकि मेरी पत्नी अच्छा खाना बनाती है!








































  • बंता: आप मिट्टी क्यों खोद रहे हो?
    संता: मेरे दादाजी ने कहा है कि मैंने उनका नाम मिट्टी में मिला दिया है, बस वही ढूंढ़ रहा हूँ!








































  • संता अपनी शादी वाले दिन बहुत उदास था!
    बंता: क्या बात है? आप उदास क्यों हो?
    संता: मेरे ससुराल वालों ने बारात में कम लोगो को लाने के लिये कहा है! पता नहीं मुझे लेकर जाएँगे भी या नहीं!








































  • बंता: सुना है आप अपनी पत्नी के साथ बर्तन धोते हो?
    संता: तो क्या हुआ! वो भी तो मेरे साथ रोटियाँ पकाती है!








































  • संता: अगर हम अपनी डाईट का ख्याल रखे तो हम 85 साल तक जिन्दा रह सकते है!
    बंता: पर 85 साल तक जिन्दा रहना कौन चाहता है?
    संता: जो 84 साल का हो गया हो!








































  • बंता: (रेस्ट्रान्ट में बैठे) ओह मारे गए! जिसमे आफिस का सारा कैश पड़ा है, वो सेफ तो खुला रह गया!
    संता: चिंता न करो सेफ फिर भी सेफ है क्योंकि हम दोनों तो यहाँ है!








































  • संता (रेस्ट्रान्ट में साथ वाले टेबल पर बैठे बंता से): क्या आपका नाम संता है?
    बंता: नहीं तो, क्यों?
    संता: मेरा नाम संता है! आप मेरा कोट पहने हुये हैं!








































  • संता शराब पीते पीते रोने लगा!
    बंता: क्या हुआ आप क्यों रो रहे हो?
    संता: जिस लड़की को भुलाने के लिये मैं पी रहा हूँ उसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा!








































  • बंता: डाक्टर साहब मेरी याददाश्त बहुत कमजोर है, इसका कोई ईलाज है?
    संता: इसका ईलाज यही है कि आप यह भूल जाइये कि आपकी याददाश्त कमजोर है!








































  • बंता: आज मेरी प्रेमिका का जन्मदिन है! उसे क्या तोहफा दूँ?
    संता: देखने में कैसी है?
    बंता: मस्त है!
    संता: तो मेरा नंबर दे देना!








































  • बंता: मैं जरुरी काम से बाहर जा रहा हूँ! एम्. डी. साहब आये तो बता देना मैं लंच टाईम के बाद आ जाऊंगा!
    संता: अगर वो न आये तो उन्हें मैं क्या कहूँ?








































  • बंता: पाप का प्रायश्चित करने के लिये हमे क्या करना चाहिये?
    संता: पाप!








































  • संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर दी!
    बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
    संता: शादी के लिये थोड़ी हाँ की है! वैसे हाँ की है!








































  • संता: मेरी फैक्ट्री में आग लग गई थी, बीमा कम्पनी ने मुझे 20 लाख रूपये दिये!
    बंता: मेरे गोदाम में बाढ़ आ गई थी, बीमा कम्पनी ने मुझे 50 लाख रूपये दिये!
    संता: पर आप अपने गोदाम में बाढ़ लेकर कैसे आये?








































  • बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हो!
    संता: अच्छा फिर तो आप बड़े कमीने और घटिया हो!








































  • बंता: तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहते हो?
    संता: काक्रोच!
    बंता: वो क्यों?
    संता: क्योंकि मेरी पत्नी सिर्फ काक्रोच से डरती है!








































  • संता: कल रात हमारे पड़ोसी को पता नहीं क्या हुआ, आधी रात को आकर हमारा दरवाज़ा पीटने लगा!
    बंता: अच्छा! फिर आपने क्या किया?
    संता: मैंने क्या करना था! मैं मस्ती में अपना तबला बजाता रहा!








































  • संता: अक्लमंद आदमी कभी यह दावा नहीं करता कि यही आखिरी सच है, सिर्फ मूर्ख लोग ही ऐसा यकीन रखते हैं!
    बंता: क्या आप यह बात दावे से कह सकते हैं?
    संता: यकीनन!








































  • संता: शादी के बाद युवराज सिंह ठीक खेलने लगेगा!
    बंता: अच्छा! यह आप कैसे कह सकते हैं?
    संता: फिर वह खेलते हुये लड़कियों को नहीं बॉल को देखा करेगा!








































  • बंता: सरकारी अस्पताल के डाक्टर और मरीज़ में क्या फर्क है?
    संता: डाक्टर नर्स पर और मरीज़ फर्श पर मरता है!








































  • बंता: शराबी मरने के बाद नर्क में जाते हैं कि स्वर्ग में?
    संता: मुझे नहीं पता! वैसे तुम कहाँ जाना चाहते हो?
    बंता: दोनों में से एक जगह तो जाना ही होगा!
    संता: तुम चले जाना, पीने के बाद मैं तो कहीं जाता नहीं!








































  • डाक्टर संता: चलो चलो बेड के नीचे!
    मरीज़ बंता: डाक्टर साहब एक बात बताइए कि आप बेड के नीचे घुसकर क्यों ईलाज करते हैं?
    डाक्टर संता: डाक्टर बनने से पहले मैं मोटर मकैनिक था!








































  • संता: आखिर आपको तरक्की के समय नज़रअंदाज़ क्यों कर दिया जाता है?
    बंता: मुझे खुद समझ में नहीं आता!
    संता: शायद यही वजह है!








































  • संता: आखिर आपको तरक्की के समय नज़रअंदाज़ क्यों कर दिया जाता है?
    बंता: मुझे खुद समझ में नहीं आता!
    संता: शायद यही वजह है!








































  • बंता: बारिश बहुत तेज है, तूफ़ान भी चल रहा है! आप घर जाने का विचार छोड़ दीजिये यहीं सो जाइये!
    संता: आप कहते हो तो मैं यहीं सो जाता हूँ पर मैं घर से अपना नाईट सूट तो ले आऊं!








































  • बंता: शराब के पैग को जो पैर से भी छूता है वह नर्क में जाता है!
    संता: जो इतनी पवित्र चीज़ को पैर से छूयेगा तो नर्क में ही जायेगा!







































  • बंता: मुझे अपने बेटे का पत्र समझने के लिये साथ में डिक्शनरी रखनी पड़ती है!
    संता: आप बड़े खुशनसीब हैं मुझे अपने बेटे का पत्र पढ़ते वक्त साथ में चैक बुक रखनी पड़ती है!




































  • संता: मैं नालायक को भी लायक बना सकता हूँ!
    बंता: वो कैसे?
    संता: नालायक से ना हटाके!




































  • बंता: कोई ऐसा कारोबार बताओ जिसमें ज्यादा मुनाफा हो?
    संता: ऐसा करो सर्दियों में सस्ती बर्फ खरीद कर गर्मियों में बेच दो!




































  • संता: आज मैंने एक जान बचाई!
    बंता: वो कैसे?
    संता: मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा `ख़ुशी से मर जाऊँगा`, तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!




































  • बंता (भागता हुआ आता है): जल्दी जाओ, आपके घर में तालाब का पानी घुस आया है!
    संता: झूठ क्यों बोल रहे हो घर की चाभी तो मेरे पास है!




































  • संता बंता तंग सीढ़ियों में एक दूसरे के सामने अड़ गए!
    बंता: मैं मूर्खों के लिये रास्ता नहीं छोड़ता!
    संता: (पीछे होकर) लेकिन मैं छोड़ देता हूँ!




































  • बंता: मेरी शादी में क्या डालोगे?
    संता: कलेश!




































  • बंता: एक परेशानी है, मेरी बेटी जवान हो गई हैं क्या करूं?
    संता: जवान हो गई है तो बॉर्डर पर भेज दो, सारे जवान वहीँ जाते हैं!




































  • बंता: खुशियाँ क्या होती हैं?
    संता: पता नहीं, मेरी तो कम उम्र में ही शादी हो गई थी!




































  • संता: खिड़की से जल्दी कूदो, पुलिस आ रही है!
    बंता: लेकिन यह तेहरवीं मंजिल है!
    संता: यह शगुन अपशगुन सोचने का वक़्त नहीं है, जल्दी कूदो!




































  • बंता रात को: कितना टाइम हुआ है?
    संता ने सड़क से पत्थर उठाया और सामने वाले घर की खिड़की पर मारा!
    बूढ़ी औरत: रात के 1 बजे किसका दिमाग खराब हुआ है!




































  • बंता: तुम सुबह अपने स्कूटर को धक्का लगाकर क्यों ले जा रहे थे?
    संता: मैं दफ्तर के लिये लेट हो गया था! मेरे पास इतना भी टाईम नहीं था कि स्कूटर को स्टार्ट करके उस पर चढ़ जाऊं!




































  • बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते है?
    संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है!




































  • संता: अच्छी बीवी और भूत एक जैसे होते हैं!
    बंता: वो क्यों?
    संता: क्योंकि इनकी बाते तो सब करते हैं पर आज तक किसी ने इन्हें देखा नहीं!




































  • संता: आपके घर में कौन कौन रहता है?
    बंता: मैं, मेरी पत्नी, मेरी सास औउर सात सालियाँ!
    संता: फिर तो आप उसी वक्त मुँह खोलते होगे जब जम्हाई लेनी हो या छींक मारनी हो!




































  • संता और बंता पानी पीने गए! गिलास उल्टा पड़ा हुआ था!
    संता: इसका तो मुँह बंद है!
    बंता: अरे यह तो नीचे से भी टूटा हुआ है!




































  • बंता: धरती और चाँद का क्या रिश्ता है?
    संता: बहन और भाई का!
    बंता: वो कैसे?
    संता: हम धरती को `धरती माता` कहते हैं और चाँद को `चंदा मामा`!




































  • संता: `आई एम् गोइंग` का क्या मतलब होता है?
    बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!
    संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!




































  • बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
    संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!




































  • संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
    बंता: यह क्या कर रहे हो?
    संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!




































  • बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?
    संता: खुद को!
    बंता: इसमें क्या लिखा है?
    संता: मालूम नहीं!
    बंता: क्यों?
    संता: अभी मुझे मिली कहाँ है!




































  • बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: इस बेबी की आवाज़ रिकॉर्ड कर रहा हूँ!
    बंता: वो क्यों?
    संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूँगा!




































  • बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!
    संता: वैसे तो दोनों ही, पर अगर दोनों को एक दूसरे का पता चल जाये तो कोई भी साथ नहीं देती!




































  • संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!
    बंता: मैं भी आपको शरीफ समझता था!
    संता: आप तो ठीक समझते थे, मैं ही गलत समझता था!




































  • बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे लेकिन अब क्या हो गया?
    संता: मेरी शादी हो गई!




































  • संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?
    बंता: पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया और वो भाग गई!
    संता: लगता है ऐसे मौके के लिये बेचारी सालों इंतज़ार करती रही!




































  • बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हैं!
    संता: अच्छा फिर तो बड़े कमीने और घटिया हो तुम!




































  • बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?
    संता: क्योंकि लाल रंग खतरे की निशानी हैं!




































  • संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी का सबसे ख़ुशी का दिन है!
    बंता: धन्यवाद पर मेरी शादी तो कल है!
    संता: मुझे पता है! इसलिये तो कह रहा हूँ आज तुम्हारा सबसे ख़ुशी का दिन है!




































  • बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?
    संता: ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!




































  • संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
    बंता: वो क्यों?
    संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!




































  • संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं, मुझे यह बताइए द्वंद क्या होता है?
    बंता: द्वंद ऐसे जोड़े को कहते हैं जिसमे हमेशा विरोध रहता है, जैसे सुख-दुःख, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव!
    संता: पति-पत्नी!




































  • बंता: दूरदर्शन वाले बोर प्रोग्राम क्यों दिखाते है?
    संता: क्योंकि वो बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हैं! बोर प्रोग्राम बच्चे देखते नहीं इसलिये जल्दी सों जाते हैं!




































  • संता: क्या तुम मुझे 100 रूपये उधार दे सकते हो?
    बंता: नहीं मैं किसी को उधार नहीं देता!
    संता: तो नकद ही दे दो!




































  • जीतो: मैं आपका खाना चार बार गर्म कर चुकी हूँ आप इसे खाते क्यों नहीं! कहो तो यह खाना कुत्ते को डाल दूँ!
    संता: मेरी सज़ा बेचारे कुत्ते को क्यों देना चाहती हो?




































  • संता: आप कार चलाओ मैं प्रार्थना करता हूँ!
    बंता: क्यों क्या आपको मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं?
    संता: क्या आपको मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं?




































  • संता: रेडियो कभी अखबार की जगह नहीं ले सकता!
    बंता: क्यों?
    संता: क्योंकि रेडियो से कभी आग नहीं जलाई जा सकती!




































  • बंता: मैंने अपना दिमाग बिल्कुल चेंज कर लिया है!
    संता: आपने बहुत अच्छा किया, क्योंकि आपका पहला दिमाग बहुत घटिया था!




































  • बंता: आप तो डॉक्टर के पास जाने वाले थे, क्या हुआ?
    संता: यार कल जाऊँगा, आज थोड़ी तबियत ख़राब है!




































  • बंता: आप तो कह रहे थे मेरे साथ डिनर पर चलो वहां खाने में बड़ी चॉइस होगी! यहाँ तो सिर्फ एक ही सब्जी बनी है!
    संता: खाने में चॉइस तो फिर भी है!
    बंता: क्या चॉइस है!
    संता: खाना है खाओ, नहीं खाना न खाओ!




































  • संता: कल कोई मेरी पत्नी के पर्स से 2000 रुपये निकल कर ले गया!
    बंता: वो झूठ बोल रही है पर्स में 1500 रुपये ही थे!
    संता: पैसे का मसला नही है बस तुम उस आदमी का पता कर दो!




































  • संता: कल पापा कुंए में गिर गए बहुत चोट लगी बहुत चिल्ला रहे थे!
    बंता: अब वो कैसे है?
    संता: ठीक ही होंगे कल से कुंए से कोई आवाज़ नहीं आई!




































  • संता: मुझे उस लड़की से बचाओ!
    बंता: क्या हुआ?
    संता: जबसे मैंने कहा है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा! बेवकूफ तब से चाक़ू ले कर मेरे पीछे ही पड़ गई है!




































  • बंता: सैंट मैसेज क्या होता है?
    संता: कर दी न बेवकूफों वाली बात! सैंट मैसेज का मतलब खुशबु वाला मैसेज यार!




































  • बंता: आप यहाँ बैठे हो आपका दोस्त मर गया है आप गए क्यों नहीं?
    संता: मैं जाता मगर उसने मुझे बुलाया ही नहीं!




































  • संता जलेबी बेच रहा था मगर कह रहा था `आलू ले लो आलू`!
    बंता: लेकिन यह तो जलेबी है!
    संता: चुप हो जा वरना मक्खियाँ आ जाएँगी!




































  • बंता: आपकी शादी किस से हुई?
    संता: मेरी शादी एक औरत से हुई है!
    बंता: बेवकूफ कभी किसी मर्द से भी शादी होती है?
    संता: हाँ मेरी बहन की हुई है!




































  • संता अपनी बहन के साथ जा रहा था!
    एक लड़का: ओये! माशूका को लेकर कहाँ जा रहे हो?
    संता (गुस्से में): ओये! माशूका होगी तेरी मेरी तो बहन है!




































  • संता: तुम्हारी भैंसों ने मेरे सारे खेत उजाड़ दिये हैं!
    बंता: पर मेरे पास तो कोई भैंस ही नहीं है!
    संता: मेरे पास कौन सा कोई खेत है?




































  • बंता: मैं अपनी प्रेमिका को तोहफा देना चाहता हूँ!
    संता: हीरे की अंगूठी दे दो!
    बंता: नहीं कुछ बड़ा तोहफा बताओ?
    संता: तो एम आर एफ का टायर दे दो!




































  • बंता: यार मुझे सुबह सुबह साँस लेने में मुश्किल होती है!
    संता: मुश्किल तो होगी ही क्योंकि सुबह सुबह बाबा राम देव के भगत सारी आक्सीजन जो खींच लेते है!




































  • संता: मैं तो अपने सारे दोस्तों को भूल गया था! पर एक फिल्म देखी तो सब याद आ गये!
    बंता: कौन सी फिल्म?
    संता; कमीने!




































  • संता: मैंने आपको ख़त लिखा था फिर भी आप शादी में क्यों नहीं आये?
    बंता: मुझे ख़त नहीं मिला!
    संता: तो मैंने लिखा तो था कि ख़त मिले या न मिले आना ज़रूर!




































  • संता और बंता की खूब पिटाई हुई! पता है क्यों?
    क्योंकि दोनों जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाये चले गए थे और वहां खाना खाते हुए बोल रहे थे हम तो लड़के वालों की तरफ से है!




































  • संता को पूरी रात मच्छरों ने बहुत परेशान किया!
    संता की खोपड़ी घूमी और उसने ज़हर पी लिया और बोला अब काटो सालों सब मरोगे!




































  • संता: आज मुझे एक मैसेज आया और उसके बाद मेरा फोन बंद हो गया!
    बंता: ऐसा क्या मैसेज आया?
    संता: बैटरी लो!




































  • जंग में संता ने बुलेट प्रूफ जैकेट की जगह मच्छरदानी पहनी!
    बंता: ऐसा क्यों?
    संता: अरे गधे! जिसमें मच्छर नहीं घुस सकता उसमें गोली क्या ख़ाक घुसेगी ?




































  • बंता: नीम हाकिम खतरा-ऐ-जान का क्या मतलब है?
    संता: ऐ हाकिम तू नीम के पेड़ पर मत चढ़ना, तेरी जान को खतरा है!




































  • बंता: कार पैट्रोल पर है या डीज़ल पर?
    संता: न पैट्रोल पर है न डीज़ल पर!
    बंता: तो किस पर है?
    संता: किश्तों पर!




































  • बंता: हमारे बुजुर्ग अब हमारे बारे में क्या सोचते होंगे?
    संता: जब मैं स्वर्ग जाऊँगा तो पूछ के बताऊंगा!
    बंता: अगर वो स्वर्ग में न हुये तो?
    संता: तो नरक में तुम पूछ कर बता देना!




































  • बंता: आप इतने परेशान क्यों हैं?
    संता: मैं बाप बनने वाला हूँ?
    बंता: यह तो ख़ुशी की बात है!
    संता: परेशानी की बात यह है कि जीतो होने वाले बच्चे की माँ नहीं है!




































  • संता: तू बहुत बड़ा गधा है!
    बंता: मैं तो छोटा हूँ, बड़े तो आप हैं!




































  • संता: मैं और मेरी पत्नी फिल्म देखने गये! हम फिल्म का एक भाग ही देख पाये!
    बंता: क्यों? आपने दूसरा भाग क्यों नहीं देखा!
    संता: पहले भाग के बाद स्क्रीन पर लिखा आ गया दूसरा भाग - दो दिन बाद! हम क्या दो दिन सिनेमा हाल में बैठे रहते?




































  • बंता: हमारे बड़े-बूढ़े हमेशा हमें यह क्यों कहते हैं कि पराई औरतों को हमेशा अपनी माँ के समान समझो!
    संता: वो इस तरह हमारा उल्लू बनाके अपना उल्लू सीधा करते हैं!




































  • संता: आज सुबह मैं डेंटिस्ट के पास गया था!
    बंता: क्या तुम्हारा दांत अभी भी दर्द करता है!
    संता: मुझे नहीं पता क्योंकि वो दांत तो डाक्टर ने रख लिया!




































  • संता: मेरा बेटा बहुत आज्ञाकारी है, मैं जो कहता हूँ वही करता है!
    बंता: अच्छा जी आजकल के ज़माने मैं ऐसा आज्ञाकारी बेटा - कमाल है!
    संता: बिल्कुल! मैंने उसे कह रखा है कि जो जी मे आये करो!




































  • संता: वकील साहब आप वसीयत लिखिये कि मेरी मृत्यु के बाद मेरे पास जो कुछ भी है वो यतीमखाने को दे दिया जाये!
    वकील: आपके पास है क्या क्या?
    संता: दो बेटे, एक बेटी!




































  • संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर ही दी!
    बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
    संता: शादी के लिए थोड़ा हाँ की है! वैसे हाँ की है!




































  • संता: सुना है तुम्हारी शादी हाल ही में हुई थी!
    बंता: जी नहीं मेरी शादी मण्डप में हुई थी!




































  • संता: मैं असंभव को संभव बना सकता हूँ!
    बंता: अच्छा वो कैसे?
    संता: असंभव का अ हटा के!



































  • बंता: अगर आपके घर में इन्कम टैक्स का छापा पड़ जाये तो?
    संता: तो मेरे घर से उन्हें कुछ नहीं मिलेगा! मेरी पत्नी पैसा कहाँ छुपाके रखती है यह तो मुझे भी नहीं पता!
































  • बंता: क्या आपको किसी औरत को देखकर यह इच्छा नहीं होती कि काश आप कुंवारे होते! आपने शादी न की होती!
    संता: होती है!
    बंता: किसको देखकर?
    संता: अपनी पत्नी को देखकर!
































  • संता: यार मेरी आँखें ठीक ढंग से नहीं खुलती! कोई तरीका बताओ?
    बंता: किसी दिन अचानक अपने घर चले जाना आंखे खुली की खुली रह जाएँगी!
































  • संता शराब पी कर रो रहा था!
    बंता: यार तुम क्यों रो रहे हो:
    संता: मैं जिस लड़की को भूलना चाहता हूँ! उसका नाम याद नहीं आ रहा है!
































  • संता: यार तुम रोज मंदिर क्यों जाते हो?
    बंता: क्योंकि वहा पर आरती, पूजा, अर्चना, भावना, शांति, वंदना और उपासना है!
































  • बंता: मिलने का समय आप मेरी सेक्रेटरी के साथ फिक्स कर लें!
    संता: सर, मैं पहले दो बार कोशिश कर चुका हूँ वो मना कर देती है!
































  • बंता: आप जो लेख अपने अखबार में लिखते हैं, उन्हें कोई मुर्ख भी पढ़ना नहीं चाहेगा!
    संता: फिर तुमने पढ़ने का कष्ट क्यों किया?
































  • बंता: आपने शराब कैसे छोड़ी?
    संता: पूरी बोतल ख़त्म करके!
































  • बंता: मान लो आप सोकर उठे हैं तो उसी वक्त आपको पता लगे कि आप लखपति बन गए हैं तो आप क्या करोगे?
    संता: मैं फिर से सो जाऊँगा और तब तक सोता रहूँगा जब तक मैं करोड़पति न बन जाऊं!
































  • संता: तुम दफ्तर में क्या काम करते हो?
    बंता: कुछ नहीं!
    संता: फिर तुम्हें यह कैसे पता लगता है कि काम खत्म हो गया!
































  • बंता: आपकी ट्रांसफर इस शिकायतें सुनने वाले विभाग में क्यों कर दी गई है?
    संता: क्योंकि मुझे कम सुनने लगा है!
































  • संता: मेरी उम्र 40 साल है और मैं आज तक एक दिन के लिये बीमार नहीं हुआ!
    बंता: अच्छा!
    संता: हाँ जी! मैं बीमार होता हूँ तो 10-15 दिनों के लिये होता है!
































  • संता: लगता है आपका बेटा डाक्टर बनेगा!
    बंता: आपने यह अंदाजा कैसे लगाया!
    संता: इसकी लिखाई देखकर!
































  • बंता ग्राहक: इस मीट को तो कुत्ते भी नहीं खा सकते?
    संता वेटर: कोई बात नहीं सर! मैं वो मीट लाता हूँ जिसे कुत्ते खा सके!
































  • बंता: आओ स्वीमिंग पूल में तैरने चले?
    संता: नहीं मैंने कसम खाई है कि जब तक मैं तैरना न सीख लूँ पानी के पास भी नहीं जाऊँगा!
































  • संता: तुम कब पैदा हुए थे?
    बंता: 2 अप्रैल को!
    संता: एक दिन लेट कैसे हो गये?
































  • बंता: पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं?
    संता: क्योंकि शादी के बाद सारे गम तो पति के हिस्से में आते हैं और पत्नी बे-गम हो जाती है!
































  • बंता: आप जेबरा क्रोसिंग पर रोड क्रॉस क्यों नहीं करते?
    संता: क्योंकि मैं आदमी हूँ जेबरा नहीं!
































  • बंता: शादीशुदा ज़िन्दगी को सुखमय बनाने के लिये पति-पत्नी दोनों का सहयोग चाहिये!
    संता: पर उसे दुखमय बनाने के लिये एक ही काफी है!
































  • बंता: आप परेशान क्यों हैं?
    संता: मेरी पत्नी 6 बच्चे चाहती है और मैं भी 6 बच्चे चाहता हूँ!
    बंता: तो इसमें परेशानी की क्या बात है?
    संता: जिसमे 12 बच्चे रह सकें ऐसा मकान लेना मेरे बस की बात नहीं!
































  • बंता: कुंवारा लड़का होने से बुरी बात क्या हो सकती है?
    संता: कुंवारे का लड़का होना!
































  • बंता: आपको कैसे बीवी चाहिये?
    संता: चाँद जैसी! जो रात को आये और सुबह चली जाये!
































  • संता: अच्छी और बुरी बीवियों में क्या फर्क होता है?
    संता: बीवियां अच्छी भी होती हैं क्या?
































  • बंता: तुमने पूरे टॉयलेट में पोटी क्यों कर दी?
    संता: यार फोन आ गया था!
    बंता: तो क्या हुआ?
    संता: तुमने आईडिया की ऐड नहीं देखी `वॉक वेन यू टॉक`!
































  • बंता: क्या तुम जानते हो कि भारत के लोगों की ख़ुशी का क्या राज़ है?
    संता: भारत इस संसार का एक मात्र ऐसा देश है जहां पर लोग हर दो घंटे बाद ख़ुशी मनाते हैं! ओये लाईट आ गई!
































  • बंता: लड़कियां शादी के बाद मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
    संता: इससे लड़को को पता चल जाता है कि जिस प्लाट पे उनकी नज़र हैं वो प्लाट बिक चुका हैं!
































  • संता प्लेटफॉर्म से रेल की पटरी पर कूद गया!
    बंता: मरने का इरादा है क्या?
    संता: मरोगे तो तुम तुमने सुना नहीं ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है!
































  • एक बस का ऐक्सिडन्ट हो गया!
    बंता (चिल्लाते हुए): ओह! मेरा हाथ कट गया!
    संता: चुप रहो, उस आदमी को देखो, उसका गला कट गया है वो फिर भी चिल्ला नहीं रहा!
































  • एक बस का ऐक्सिडन्ट हो गया!
    बंता (चिल्लाते हुए): ओह! मेरा हाथ कट गया!
    संता: चुप रहो, उस आदमी को देखो, उसका गला कट गया है वो फिर भी चिल्ला नहीं रहा!
































  • संता: कल रात मैंने तीन घंटे इंग्लिश फिल्म देखी न कोई फोटो आई न कोई आवाज़!
    बंता: फिल्म का नाम क्या था?
    संता: फिल्म का नाम था नो डिस्क!
































  • बंता: आप बहुत अच्छे आदमी हैं! हालांकि आपकी सास बोलती भी नहीं है लेकिन आप पिछले 10 साल से उसे अपने साथ रखे हुए हैं!
    संता: वो मेरे साथ बोलती नहीं इसीलिए मैं उसे अपने साथ रखे हुए हूँ!
































  • बंता: क्या बाईबल में लिखा है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, वो स्वर्ग में जाते हैं?
    संता: नहीं पर जो जितनी ज्यादा पीते हैं वो उतनी जल्दी स्वर्ग में जाते हैं!
































  • बंता: आप आयकर विभाग में क्या करने आये हैं?
    संता: मैं तो यह देखने आया हूँ कि जिनके लिये मैं दिन रात काम करता हूँ वो लोग हैं कैसे?
































  • बंता: अच्छा तो पिछले हफ्ते आपके दादा का देहांत हो गया! उन्होंने मरने से पहले आखिरी शब्द क्या बोले?
    संता: बेचारे आखिरी शब्द भी नहीं बोल पाये क्योंकि मरते दम तक मेरी दादी उनके साथ थी!
































  • बंता: क्या यह हो सकता है कि आप 50 फुट की सीढ़ी से कूदें और आपको चोट भी न लगे?
    संता: हाँ.. नीचे से पहले स्टैप से कूदो!
































  • बंता: आदमी बूढ़ा हो गया है इसका तीन बातों से पता चल सकता है!
    संता: कौन-कौन सी?
    बंता: नम्बर एक याददाश्त का कम होना, दूसरा ... दूसरा... दूसरा....!
































  • बंता: तुम्हें पता है करोड़ पति कौन होता है?
    संता: जो इन्कम टैक्स देकर लखपति रह जाये!
































  • संता: तुमने कोई ऐसा बेवकूफ देखा है जो हर बात के लिए नहीं कहता हो?
    बंता: नहीं!
































  • बंता: धृतराष्ट्र के 100 बच्चे थे! पाण्डु के सिर्फ 5 ऐसा क्यों?
    संता: जिनकी आंखे होती है उनको और भी काम होते हैं!
































  • संता: चल दौड़ लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रूपये देगा!
    बंता: ठीक है पर मुझे रास्ता नहीं पता!
    संता: बस तुम मेरे पीछे-पीछे रहना!
    बंता: धन्यवाद!
































  • बंता भाषण दे रहा था! जब तक उसका भाषण खतम हुआ सारे श्रोता चले गये, सिर्फ़ संता रह गया!
    बंता: मुझे ख़ुशी है कि आप ही केवल ऐसे ब्यक्ति हैं जिन्हें मेरा भाषण समझ आया है!
    संता: जी ऐसी बात नहीं! दरअसल आपके बाद मेरा भाषण है!
































  • संता: तुम गाड़ी चलाओ, मैं भगवान् को प्रार्थना करूँगा!
    बंता: क्यों क्या तुम्हें मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं है?
    संता: क्या तुम्हें मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं है?
































  • बंता: आपका जन्म दिन?
    संता: 15 जनवरी!
    बंता: कौन-सा साल?
    संता: हर साल!
































  • संता: किसी औरत को हैंडल करने का एक ही तरीका है!
    बंता: कौन सा?
    संता: वहीं तो पता नहीं?
































  • संता: आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तीन चीजें छोड़नी पड़ेंगी!
    बंता: कौन कौन सी?
    संता: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर!
































  • संता: हर महीने मैं अपने पिता को चैक भेजता हूँ!
    बंता: यह तो बहुत अच्छी बात है, फिर आपके पिता उस चैक का क्या करते हैं?
    संता: दस्तखत करके मुझे वापिस भेज देते हैं!
































  • बंता: अपने पापों के लिये माफ़ी मांगने से पहले हमें क्या करना चाहिये?
    संता: पाप करने चाहिये!
































  • बंता: आपकी फैक्ट्री में कितने लोग काम करते हैं?
    संता: 50% से भी कम!
































  • बंता: बिल्ला इतनी शराब क्यों पीता है?
    संता: वो ज्यादा शराब सिर्फ टेंशन में पीता है!
    बंता: उसको किस बात की टेंशन है!
    संता: यही कि वह शराब ज्यादा पीता है!
































  • बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है?
    संता: मेरी पत्नी!
    बंता: तुम्हारी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
    संता: दूसरों की पत्नी!























  • संता: मैंने आपको छाता दिया था, वो कहां हैं?
    बंता: वह तो मुझसे मेरा दोस्त ले गया! आपको चाहिये था क्या?
    संता: नहीं, जिससे मैंने वह छाता माँगा हुआ था उसने कहा है कि जिससे उसने छाता लिया था वह उसे वापिस मांग रहा है!






















  • बंता: शाहरुख़ खान एक लड़कियों के कॉलेज में आया तो उसे 2 घंटे में 2000 लड़कियों ने किस किया!
    संता: अगर शाहरुख़ की जगह मैं होता तो उन 2000 में से अपनी पसंद की एक ही लड़की को 2 घंटे किस करता!






















  • बंता: यार कोई ऐसा गिफ्ट बता जो सीधा तेरी भाभी के दिल पर लगे?
    संता: गोली मार दे!






















  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना!






















  • बंता: कल रात पार्टी में तुम्हारे साथ खूबसूरत औरत थी, वह कौन थी?
    संता: मेरी पत्नी थी! पर यह बात उसे मत बताना!






















  • संता: अगर मैं किसी अमीर लड़की से शादी करलूँ तो मेरी समस्यायें खत्म हो जायेंगी!
    बंता: तो तुम शादी करवा क्यों नहीं लेते?
    संता: मुझे अपनी पत्नी से डर लगता है!






















  • संता: मेरी पत्नी कहती है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़ जायेगी?
    बंता: तो फिर?
    संता: मुझे हमेशा अपनी बीवी की कमी महसूस होगी!






















  • बंता: आज पार्क में इतने कागज क्यों बिखरे पड़े है?
    संता: इनमे नगर पालिका ने हैण्ड बिल छपवा कर लोगों को अपील की है कि पार्क में गंद न फैंके!






















  • संता: आपको देखकर मुझे रमेश याद आ जाता है!
    बंता: क्या मेरी शकल रमेश से मिलती है?
    संता: नहीं! उसने भी मेरे 5000 रूपये देने है!






















  • संता: अगर कोई अनजाना व्यक्ति हमारी कोठी में घुसता है तो हमारे कुत्ते द्वारा हमें पता चल जाता है!
    बंता: आपका कुत्ता भौंकने लगता है?
    संता: नहीं सोफे के नीचे घुस जाता है!






















  • बंता: अगर तुम्हारी बीवी को भूतनी लिपट जाये तो तुम क्या करोगे?
    संता: मुझे क्या करना. ये दोनों बहनों का आपसी मामला है!






















  • बंता: क्या आप कोई महान हस्ती बता सकते है जो आज से 50 साल पहले नहीं थी?
    संता: मैं!






















  • संता: तुम्हारा कुत्ता सारी रात ऊँचे ऊँचे चीखता रहा!
    बंता: यह अच्छा नहीं है! किसी की मौत का संकेत है पर पता नहीं किसकी!
    संता: तुम्हारी, अगर आज रात भी वह चीखा!






















  • बंता: मुर्गियां रखे बगैर अंडे नहीं लिये जा सकते!
    संता: मैं ले सकता हूँ!
    बंता: कैसे?
    संता: बतखें रखके!






















  • अध्यापक: 3 इडियट देख कर हमें क्या शिक्षा मिलती है?
    बंता: जो दिल कहे वो करो!
    संता: सर नाक बीच में नहीं आती है!






















  • संता: जब कभी भी मुझे बुखार होता है मैं शराब का अधिया लेता हूँ, एक घंटे में गायब!
    बंता: क्या बुखार?
    संता: नहीं अधिया!






















  • संता: मारे गये मेरा पर्स घर पर ही छूट गया!
    बंता: अरे तुम तो कहते थे तुम्हारा नौकर बड़ा ईमानदार है?
    संता: तभी तो! वो मेरा पर्स उठाकर मेरी पत्नी को पकड़ा देगा!






















  • बंता: एक लेखक ने लिखा है कि पति को भी घर के मामलों में बोलने का हक होना चाहिये!
    संता: वह बेचारा भी लिख ही सका, बोल नहीं सका!






















  • बंता: सुना है आपकी पत्नी बहुत बड़े खानदान से आई है?
    संता: आई है नहीं बहुत बड़ा खानदान लाई है!






















  • बंता: क्या मिसिज़ गुप्ता का पति मरने के बाद उसके लिये कुछ छोड़ के गया है?
    संता: मरने के बाद तो कुछ नहीं छोड़के गया पर जब वह जिन्दा था तो उसे कई बार छोड़ के गया था!






















  • बंता: सुना है तुम्हारी पत्नी तुम्हारी पूजा करती है?
    संता: हां! वह जो भी मरे आगे रखती है जलाके रखती है!






















  • बंता: मैं दुनिया में सिर्फ दो ही लोगों की इज्जत करता हूँ!
    संता: दूसरा कौन है?






















  • बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: मैं अपनी जीतो को चिट्ठी लिख रहा हूँ!
    बंता: पर आपको तो लिखना नहीं आता!
    संता: उसे कौनसा पड़ना आता है!






















  • बंता: स्वर्ग में कौन से लोग जाते है?
    संता: मरे हुए!






















  • बंता: मैं कभी भी अपनी प्रेमिका का बुरा नहीं सोच सकता!
    संता: चलो फिर हम किसी और के बारे में सोचें!






















  • संता: अगर मैं नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊ तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जायेंगी!
    बंता: फिर हाथ छोड़ देना तो मैडिकल कॉलेज की लडकियां दिख जायेंगी!






















  • बंता: आदमी एक कान से सुनते है, दूसरे कान से निकाल देते है!
    संता: औरतें दोनों कानों से सुनती है, मुँह से निकाल देती है!






















  • संता: क्या तुमने उस लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के बाद उसे यह बताया कि वैसे तुम उसके काबिल नहीं हो?
    बंता: इससे पहले मैं उसे कहता उसने मुझे कह दिया!






















  • संता: मैंने पांच सवारियों के लिये बनी कार खरीदी है! एक उसे चलाता है चार उसे धक्का देते है!






















  • संता: मैं जिस लड़की को भी अपनी माँ से मिलवाने गया उसे मेरी माँ ने नापसंद कर दिया!
    बंता: अच्छा फिर!
    संता: फिर मैं एक ऐसी लड़की को घर लेकर गया जिसकी शक्ल मेरी माँ से मिलती थी! उसे मेरे बाप ने नापसंद कर दिया!






















  • संता: मैं जिस लड़की को भी अपनी माँ से मिलवाने गया उसे मेरी माँ ने नापसंद कर दिया!
    बंता: अच्छा फिर!
    संता: फिर मैं एक ऐसी लड़की को घर लेकर गया जिसकी शक्ल मेरी माँ से मिलती थी! उसे मेरे बाप ने नापसंद कर दिया!






















  • संता: मेरी पत्नी झूठी और वायदे से मुकरने वाली है!
    बंता: क्यों ऐसा क्या कर दिया उसने?
    संता: शादी से पहले उसने कहा था कि मैं तुम्हारे लिये जान भी दे सकती हूँ! पर अब तक उसने जान दी तो है नहीं!






















  • बंता: मैंने शादी से पहले अपनी पत्नी को एक बार भी प्यार नहीं किया था! तुमने किया था?
    संता: तुम पहले अपनी पत्नी का नाम बताओ तो ही बता सकता हूँ!






















  • संता: मेरा बेटा भी आपके बेटे की तरह अपने नाख़ून कुतरता था, मैंने तो उसकी यह आदत छुड़वा दी!
    बंता: अच्छा कैसे?
    संता: उसके दांत तोड़के!






















  • बंता: लव मैरिज और अरेंज मैरिज में क्या फर्क है?
    संता: लव मैरिज में आप अपनी गर्ल फ्रैंड से शादी करते हो और अरेंज मैरिज में आप किसी और की गर्ल फ्रैंड से शादी करते हो!






















  • संता: यार कल तू अपनी साइकिल को धक्का दे कर भाग रहा था!
    बंता: ओ हाँ यार कल मुझे बहुत जल्दी थी साईकिल पर बैठने का समय नहीं था!






















  • संता: मैंने अपनी पत्नी को बारवी करवाई, बी.ए. करवाई, एम.ए. करवाई अब उसकी सरकारी नौकरी भी लगवा दी! अब मैं क्या करू?
    बंता: अब एक अच्छा सा लड़का देख कर उसकी शादी करवा दो!






















  • संता: तुम्हारे पास तुम्हारी पत्नी की न्यूड फोटोयें हैं?
    बंता: नहीं तो!
    संता: खरीदनी हैं?






















  • संता: मेरी पत्नी मेरा बहुत ख्याल रखती है! रात मैंने उससे गर्म पानी मांगा उसने मिन्टो में मुझे गर्म पानी दे दिया!
    बंता: पर आपने पानी क्या करना था?
    संता: मैं हमेशा गर्म पानी से ही बर्तन साफ़ करता हूँ!






















  • बंता: अगर दुनिया के सभी मुर्ख जल्दी ही मर जाये तो दुनिया का क्या होगा!
    संता: पहले तुम यह बताओ कि तुम इतनी जल्दी मरना क्यों चाहते हो?






















  • बंता: जब आप स्कूल में पढ़ते थे तो आपकी कक्षा में सबसे मेहनती कौन था?
    संता: मैं और कौन? बाकी सारे बच्चे बैठे रहते थे, मैं बैंच पर खड़ा रहता था!






















  • बंता: मेरे पिता जी बहुत समझदार हैं! माचिस की डिब्बी भी खरीदते हैं तो 50 तीलियां गिनके देखते हैं!
    संता: मेरे पिता जी उनसे भी समझदार हैं! 50 की 50 तीलियां जलाके देखते हैं!






















  • बंता: तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाजें आती है यह चक्कर क्या है?
    संता: मेरी पत्नी मुझे जूते से मारती है अगर लग जाये तो वह हंसती है और अगर न लगे तो मैं हँसता हूँ!






















  • संता: क्या बात है आज तुम्हारे मोबाइल पर बड़े प्यार भरे मैसेज आ रहे है?
    बंता बड़े गर्व के साथ: आज मैं अपनी पत्नी का मोबाइल ले आया हूँ!






















  • संता: आज से दस साल पहले मैंने एक घड़ी खरीदी थी! कुछ दिन बाद ही वह नदी में गिर गई, तब से वह लगातार चले जा रही है!
    बंता: क्या घड़ी?
    संता: नहीं नदी!






















  • बंता: इलाहाबाद में कितने महापुरुष पैदा हुए थे?
    संता: इलाहाबाद में महापुरुष तो क्या कोई पुरुष भी पैदा नहीं हुआ! सारे के सारे बच्चे पैदा हुए!






















  • बंता: मैंने एक ड्रिंक इजात की है, जो किसी से भी सच उगलवा सकती है! पीकर देखो?
    संता: (पीकर) बकवास!
    बंता: देखा उगलवा लिया न सच!






















  • बंता: मिश्र देश में अपनी पत्नी के मरने के बाद लोग क्या करते हैं?
    संता: उसे मम्मी बना लेते हैं!






















  • संता: मेरा प्यारा कुत्ता गुम हो गया है!
    बंता: आप अगर अखबार में इश्तिहार दे दें तो आपका कुत्ता मिल सकता है!
    संता: पर यार मेरे कुत्ते को पढ़ना नहीं आता!






















  • बंता: डाकू और नेता में क्या फर्क है?
    संता: डाकू पहले लूटता है और फिर जेल जाता है, और नेता पहले जेल जाता है फिर लूटता है!





















  • संता: आज मैं अपना छाता घर भूल आया!
    बंता: तुम्हें यह कब मालूम हुआ?
    संता: जब बरसात रुकने पर मैंने उसे बंद करने के लिये हाथ ऊपर उठाया!


















  • संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था!
    बंता: ये क्या कर रहे हो?
    संता: मैंने सिर दर्द की गोली खायी है कहीं पेट में न चली जाये!


















  • संता: कल मैंने रिचार्ज वाले को बेवकूफ बना दिया!
    बंता: वो कैसे?
    संता: मैंने उसे 100 रूपये दिए और नंबर गलत लिखवा दिया!


















  • संता: झूठे, सारे के सारे झूठे!
    बंता: झूठे कौन है?
    संता: सभी झूठे है! एक टॉयलेट के बाहर लिखा था 'लेडीज' पर मैंने जाकर देखा वहां कोई लेडी नही थी!


















  • संता: एक लड़की सड़क में अकेली जा रही थी! सामने से मैं आ रहा था जब हम दोनों एक दूसरे के सामने पहुंचे तो मैंने लड़की को रास्ता दे दिया!
    बंता: सारे तुम्हारे जैसे बेब्कुफ़ नहीं होते!


















  • संता: मैंने सब्जी वाले से प्याज का रेट पूछा तो वो बोला पहले पांच रूपये दो फिर बताऊंगा!
    बंता: अच्छा फिर क्या हुआ?
    संता: पहले पांच रूपये दो फिर बताऊंगा!


















  • बंता: सर्कस देखने चलें?
    संता: नहीं मुझे थोड़ा काम है!
    बंता: सर्कस में एक नंगी लड़की शेर की सवारी करती है!
    संता: चलो चलते है बड़े दिनों से शेर नहीं देखा!


















  • संता: मेरे पड़ोसी का बच्चा गुम हो गया!
    बंता: फिर तुमने क्या किया?
    संता: मैंने उन्हें कहा कि गूगल में सर्च कर लो!


















  • बंता: मैंने टाइटैनिक फिल्म पांच बार देखी है!
    संता: मुझे तो एक ही बार में समझ आ गई थी!


















  • संता: शेर का पिंजरा खुला रह जाए तो क्या हो सकता है?
    बंता: शेर चोरी हो सकता है!


















  • संता: इमारत से ऊँचा कौन कूद सकता है?
    बंता: पता नहीं!
    संता: सभी इमारत से ऊँचा कूद सकते है क्योंकि इमारत तो एक ईंच भी कूद नहीं सकती!


















  • बंता: आपका शादी के बारे में क्या बिचार हैं?
    संता: आदमी रात के लिये अपनी जिंदगी के सारे दिन ख़राब कर लेता है!


















  • बंता: भाई साहब पूछताछ कार्यालय किधर है? संता: इन्क्वारी आफिस से पूछ लीजिये!


















  • संता: एक आदमी की 6 उंगलिया थी! सब लोग उसे राधे श्याम कहते थे, बताओ क्यों?
    बंता: पता नहीं!
    संता: क्योंकी उसका नाम राधे श्याम था!


















  • संता प्लेटफार्म के किनारे लेटा था!
    बंता: क्या कर रहे हो?
    संता: आत्महत्या!
    बंता: तो बीच में लेटो!
    संता: डर लगता है!


















  • बंता संता से: मेरी एक आदत है! मैं जो भी काम करता हूँ उसमे डूब जाता हूँ!
    संता: तो तुम कुआ क्यों नहीं खोदते?


















  • संता: आज क्या तारीख है?
    बंता: ठहरो अखबार देखके बताता हूँ!
    संता: इससे कैसे पता लगेगा? यह अखबार तो कल का है!


















  • संता: क्या तुम इंग्लिश जानते हो?
    बंता: हाँ!
    संता: अच्छा ठीक है यह बताओ नाग पंचमी का उल्टा क्या हुआ?
    बंता: नाग डू नोट पंच मी!


















  • संता: आई लव यू का मतलब क्या होता है?
    लड़की: मुझे तुमसे प्यार है!
    संता: कमाल है तुमसे एक इंग्लिश में सवाल क्या पूछ लिया! तुम्हें मुझसे प्यार हो गया!


















  • गधे के सामने एक पानी की और एक शराब की बाल्टी रखी! गधे ने पानी पी लिया और शराब को छोड़ दिया!
    बंता: बताओ की इससे हमे क्या शिक्षा मिलती है!
    संता: जो शराब नहीं पीता है वो गधा है!


















  • संता: मुझे अजीब सी बीमारी हो गयी है! जब मेरी बीवी बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नहीं देता!
    बंता: यह बीमारी नहीं भगवान की मेहरबानी है!


















  • शास्त्रों में लिखा है कि पति-पत्नी एक ही गाड़ी के दो पहिये है! अगर दोनों में से एक भी ख़राब हो जाये तो गाड़ी नहीं चल सकती!
    तो इससे हमे यह शिक्षा मिलती है कि स्टेपनी हमेशा साथ रखो!


















  • संता: आज मैंने अपनी क्लास की सबसे प्यारी लड़की फंसा ली!
    बंता: वो कैसे?
    संता: मैंने जहाज़ बना कर अध्यापक पर फैंक दिया अध्यापक ने गुस्से से पुछा यह किस ने फैंका? मैंने उस लड़की का नाम ले दिया और वो फँस गयी बेचारी!


















  • एक लड़का अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहा था!
    लड़के की माँ: ओये शर्म नहीं आती? अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहे हो?
    लड़का: बापू ही है! कोई पैट्रोल पम्प नहीं!


















  • संता ब्लड के बारे में किताब पढ़ रहा था!
    बंता: तुम यह किताब क्यों पढ़ रहे हो?
    संता: मुझे डॉक्टर ने कहा है कि कल मेरा ब्लड टैस्ट है इसलिए टैस्ट की तैयारी कर रहा हूँ!


















  • संता: मैं एक बार जंगल में सुसु करने गया तो वहां पर शेर था!
    बंता: फिर क्या हुआ?
    संता: मैंने शेर से कहा! आपको जोर से लगा है तो आप पहले कर लो! मैं आपके बाद कर लूँगा!


















  • संता बंता से: सुना है तुम्हारा ड्राईवर तुम्हारी बीवी को भागा कर ले गया!
    बंता: हाँ यार बहुत बुरा हुआ! मैं सोच रहा हूँ! अब उस ड्राईवर का क्या होगा!


















  • संता: आज यार नॉन-वेज खाते है?
    बंता: मैं मच्छी ले आता हूँ!
    संता: नहीं यार उसमें कांटे होते है!
    बंता: तो तुम चप्पल डाल के खा लेना!


















  • संता: डॉक्टर साहब मुझे पोटिया लग गई है!
    डॉक्टर: कितनी पतली हो रही है!
    संता: इतनी पतली हो रही है कि कोई कुरली भी कर ले!


















  • संता और बंता किसी के अफ़सोस पर गए!
    एक लड़की बंता के गले लग कर रोने लगी!
    संता रोते हुए: मेरे भी गले लगो यह मेरा भी वही लगता है जो इसका लगता है!


















  • संता सड़क पर खाली बैठा था तो बंता उससे बोला -
    बंता: तू वक़्त क्यों बर्बाद कर रहा है?
    संता: मैं बदला ले रहा हूँ!
    बंता: वो कैसे?
    संता: वक़्त ने मुझे बर्बाद किया है, और मैं वक़्त को बर्बाद कर रहा हूँ !


















  • बंता: ऐसा क्या काम है जो रावण कर सकता है राम नहीं?
    संता: मुझे नहीं पता!
    बंता: सामूहिक चर्चा!


















  • संता: यार बंता तेरी कमीज में यह गाँठ कैसे बंधी है?
    बंता: मेरी पत्नी ने लगाई है! ताकि पत्र पोस्ट करने के लिये यादगार बनी रहे!
    संता: तो तुमने पत्र पोस्ट कर दिया होगा!
    बंता: नहीं यार, मेरी पत्नी वह पत्र मुझे देना ही भूल गयी!


















  • संता: मेरे पास 20 हज़ार रूपये थे! मैंने सोचा घर में कुत्ता बिना रखे इतना पैसे घर में नहीं रखना चाहिए!
    बंता: फिर अपने क्या किया?
    संता: 20 हज़ार का कुत्ता खरीद लिया!


















  • बंता: तुम्हारा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
    संता: बहुत बुरा हुआ! पेपर में मेरे जन्म से भी पहले के सवाल पूछे हुए थे!


















  • संता: बंता इनसे मिलो यह मेरी पत्नी जीतो है!
    बंता: जानता हूँ किसी ज़माने में हम एक साथ सोया करते थे!
    संता: क्या?
    बंता: हिंदी की क्लास में!


















  • संता और बंता को तीन बम मिले दोनों उन्हें पुलिस को देने चल पड़े!
    बंता बोला: अगर कोई बम रास्ते में फट गया तो?
    संता: झूठ बोल देंगे की दो ही मिले थे!


















  • संता: हमारे अध्यापक कहते हैं कि भैंस का दूध पीने से आदमी का दिमाग तेज होता है!
    बंता: चल चल ऐसा थोड़े न होता है! ऐसा होता तो हमारा कट्टा विज्ञानिक नहीं होता!


















  • संता: तुमको सन्नी देओल का फ़ोन नंबर पता है?
    बंता: नहीं! पर तुम क्यों पूछ रहे हो?
    संता: यार नलका उखड़वाना था


















  • संता: जब मेरे दादा मरे थे तो 2 करोड़ और 50 किल्ले ज़मीन छोड़ गये थे!
    बंता: बस! जब मेरे दादा मरे थे तो सारी दुनिया ही छोड़ गये थे!


















  • बंता: यार हिंदी भी अजीब भाषा है!
    संता: वोह कैसे?
    बंता: घडी ख़राब हो तो कहते है "बंद है" और लड़की ख़राब हो तो कहते है " चालू है"


















  • संता: शाहरुख़ खान की फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से क्या शिक्षा मिलती है?
    बंता: उम्मीद मत हारो, शादी के बाद भी लड़की पट सकती है!


















  • संता फ़ोन पर बात कर रहा था!
    बंता: किस से बात कर रहो हो!
    संता: बीवी से!
    बंता: इतने प्यार से?
    संता: तुम्हारी है!.....


















  • संता और बंता जंगल में घूम रहे थे! सामने से शेर आ गया!
    बंता ने शेर की आखों में मिटटी फैंकी, और दौड़ने लगा और संता को भी दौड़ने को कहा!
    संता: मैं क्यों दौडू, मिटटी तो तुमने फैंकी है!


















  • संता: वो लड़की कितनी सुन्दर है!
    बंता: मुझे उसका नाम पता है! वो बैंक में काम करती है! उसके काउंटर के ऊपर उसका नाम भी लिखा हुआ है!
    संता: जल्दी बता यार क्या नाम है! उसका ?
    बंता: "चालू खाता "


















  • संता बंता से: यार मैं बड़ी मुश्किल में हूँ!
    मेरी बीवी मुझसे एक किस का एक रुपया लेती है!
    बंता: तुम तो बड़े किस्मत वाले हो! बाकि सब से तो वो पांच रूपये लेती है!


















  • संता की शादी एक नर्स से हो गयी-
    बंता संता से: कैसी गुजर रही है जिन्दगी?
    संता: पूछ मत यार! जब तक सिस्टर ना कहू, किसी बात का जबाब ही नहीं देती!


















  • संता : तुम जो लड़की देखने गए थे उसका क्या हुआ?
    बंता : मैंने मना कर दिया क्योकि उसने बहुत से मैडल जीते हैं?
    संता : यह तो अच्छी बात है!
    बंता : पर सारे मैडल बोक्सिंग में जीते हैं!


















  • बंता : तुम्हारी दाढ़ में दर्द हो रहा है! इसका इलाज मैं बताऊँ?
    संता : बताओ!
    बंता : जब मेरी दाड़ में दर्द होता है तो मैं घर जाकर अपनी बीवी को बाहों में लेकर सो जाता हूँ!
    संता : आपकी बीवी इस समय कहाँ मिलेगी?


















  • संता अपने कुत्ते को घुमाने ले जा रहा है
    बंता : क्यों भाई इस बन्दर को कहां ले जा रहे हो?
    संता : यह बंदर नहीं कुत्ता है!
    बंता : मैंने तुमसे नहीं कुत्ते से पूछा है!

















  • संता : एक खुशखबरी है बंता मैं और मेरी प्रेमिका शादी कर रहे है!
    बंता : अच्छी बात है कब कर रहे हो शादी?
    संता : मेरी 7 दिसम्बर को और उसकी 13 जनवरी को!














  • संता: दुबई में सब कुछ फ्री है!
    टैक्सी, होटल, खाना, पीना यहाँ तक सेक्स भी फ्री है!
    बंता: अरे यार तू कब गया था!
    संता: मैं नहीं! मेरी बीवी जाकर आई है!














  • संता : मैं अपनी बीवी को क्या तोहफा दूँ?
    बंता : सोने का हार दे दो!
    संता : कोई ऐसी चीज़ बता जो उसने कभी न ली हो?
    बंता : उसे फांसी दे दे!














  • बंता संता से: तुम ट्रक देखकर डर क्यों जाते हो?
    संता : एक ट्रक ड्राईवर मेरी बीवी को लेकर भाग गया था!
    तब से जब कभी भी ट्रक देखता हूँ! डर लगता है कि कही बीवी वापिस करने न आया हो !














  • संता : यार आज के बाद मैं जहाज से यात्रा नहीं करूँगा!
    बंता : क्यों ?
    संता : एयरहोस्टेस ने पहले मुझे बेल्ट से कुर्सी के साथ बांध दिया! फिर बड़े प्यार से पूछने लगी कुछ लोगे क्या?














  • संता : जब तुमने मेरी पत्नी को कहा की मैं रात को 10 बजे से पहले घर नहीं आ सकूँगा तो मेरी पत्नी तो बहुत मायूस हुई होगी?
    बंता: जी नहीं, वो खुश होकर बोली देखलो अगर वो उससे पहले आ गए तो सारी जिम्मेदारी तुम्हारी होगी!














  • बंता: यार मुझे तो एक बीवी मुसीबत लगती है तू दो दो बीवियों के साथ कैसे रहता है!
    संता : तुम ने कभी एक हाथ से एक बाल्टी उठाई है?
    बंता : हाँ अक्सर!
    संता : कभी दोनों हाथों से दो बाल्टियाँ उठाकर देखना कितना बैलेंस बनता है !














  • बंता : बड़े शर्म की बात है कि आपका बेटा आप पर हाथ उठता है !
    संता : क्या करूँ ! अपनी माँ पर जो गया है !














  • डा० बंता : क्या तुम पशुओं के डॉक्टर हो ?
    डा० संता : हाँ ! बोलो तुम्हे क्या बिमारी है ?














  • संता : बंता भाजी आप जुआ मत खेला करो ! जुये में अगर आदमी एक दिन जीतता है तो दुसरे दिन हारता भी है !
    बंता : ठीक है संता भाजी!
    आज से मैं एक दिन छोड़के जुआ खेला करूँगा !














  • बंता : भाजी आपने कल जो अपना कुत्ता बेचा है वो कितना वफादार था !
    संता : भाजी बहुत ज्यादा वफादार था! मैं उसे पांच बार बेच चूका हूँ पांचों बार वापिस आ गया !














  • बंता : संता भाजी पापड़ और झापड़ में क्या फर्क है ?
    संता : बंता भाजी एक - एक खालो फर्क पता चल जायेगा !














  • संता : आज मैं बहुत खुश हूँ ! डारलिंग कहो तुम्हें क्या चाहिये!
    जीतो : सुच्चे मोतियों का हार !
    संता : अच्छा ! फिलहाल यह धागा पहनो, मोती फिर किसी दिन ला दूंगा !














  • संता : सुहागरात वाले दिन ही मेरी पत्नी मुझसे कहने लगी मैं तुम्हारी सूरत नहीं देखना चाहती !
    बंता : तो तुमने क्या किया ?
    संता : बती बुझा दी ?














  • संता अपने दोस्त से !
    संता : दो बातें हमेशा याद रखो ! पहली अपनी पत्नी से जो वादा करो उसे पूरा करो !
    बंता : दूसरी बात !
    संता : अपनी पत्नी से कभी कोई वायदा न करो !














  • संता : अगर कल शाम तक मैं 10,000 रूपये का बंदोबस्त नहीं कर सका तो मुझे इज्जत बचाने के लिये ज़हर खाना पड़ेगा !
    बंता भाजी क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो ?
    बंता : सॉरी संता भाजी मेरे पास ज़रा सा भी ज़हर नहीं है!














  • संता: अब मैं किसी भी लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव नहीं रखूंगा !
    बंता: क्यों फिर किसी लड़की ने तुम्हारा प्रस्ताव ठुकरा दिया?
    संता : नहीं स्वीकार कर लिया!














  • संता : बंता भाजी मैं शादी इसलिये नहीं करवाता क्योंकि मुझे सभी औरतों से डर लगता है !
    बंता : तब तो तुम्हें शादी कर लेनी चाहिये फिर तुम सभी औरतों से नहीं डरोगे! सिर्फ एक से डरोगे !














  • संता बंता से: आप परेशान क्यों हैं?
    बंता: एक ऐसी दवा तैयार की थी, जिसे प्रयोग करने पर 50 वर्ष की महिला भी 25 वर्ष की लगने लगती है।
    संता: परेशानी वाली क्या बात है? खूब बिकी होगी?
    बंता: अरे, भला कौन महिला अपनी उम्र 50 वर्ष कबूल करेगी? सो, मेरी दवा नहीं बिकी।














  • संता: तुम घोड़े के बराबर नहीं दौड सकते हो?
    बंता: लेकिन घोड़ा दौड़ में मुझसे आगे नहीं जा सकता।
    संता: ऐसा हो ही नहीं सकता।
    बंता: क्यों नहीं हो सकता, मैं घोडे पर बैठा जो रहूंगा।














  • बंता : संता भाजी जीतो भाभी तो तूफ़ान हैं !
    संता : बंता भाजी यह हमीं हैं जो पिछले 12 साल से इस तूफ़ान में दिये जलाये बैठे हैं !














  • बंता: कश्मीर वाकई स्वर्ग है ! कश्मीर ने मुझे खुशियां दी हैं मैं वो ब्यान नहीं कर सकता !
    संता : पर तुम तो कभी कश्मीर गये ही नहीं !
    बंता : मेरी पत्नी प्रीतो तो गई है न !














  • संता और बंता रेल में सफ़र कर रहे थे ! गाड़ी बहुत तेज चल रही थी !
    बंता : अगर गाड़ी उल्ट गई तो ?
    संता : तो हम टिकट दिखाने से बच जायेंगे !














  • संता : क्या तुम भविष्य के बारे में जानते हो ?
    बंता बिलकुल जानता हूँ !
    संता : इसका सबूत ?
    बंता : मेरी मौत शर्तीया ही भविष्य में होगी !














  • बंता : मेरी पत्नी कि याददाश्त बहुत ख़राब है !
    संता : क्यों ? वो ज़रूरी बातें भूल जाती है क्या ?
    बंता : नहीं ! छोटी छोटी बातें भी याद रखती है !














  • बंता : श्रीमान् संता जी आप रास्ता देख के चला करो नहीं तो किसी दिन किसी गाड़ी के नीचे आ जाओगे !
    संता : तुम इसकी चिंता मत करो ! गाड़ी तो क्या मैं तो कई बार जहाज के नीचे भी आ चुका हूँ !














  • बंता : संता भाजी आप अपनी सारी कहानियां ख़राब औरतों के बारे में क्यों लिखते हैं ?
    संता : क्योकि अच्छी औरतों की कोई कहानी नहीं होती !














  • संता : बंता भाजी सूरत सिंह है न अपना दोस्त वह अस्पताल में दाखिल है !
    बंता : क्यों बंता भाजी उसको क्या हो गया ? कल तो मैंने उसे एक औरत के साथ एक होटल में अच्छा भला देखा था !
    संता : उसकी पत्नी ने भी उसे उसी होटल में उसी औरत के साथ देख लिया!














  • बंता : संता भाजी मेरी घरवाली बहुत लडाकी है ! मुझसे लड़ती है और मायके चली जाती है !
    संता : बंता भाजी आप इस मामले में मेरे से लक्की हैं ! मेरी घरवाली मुझसे लड़ती है और फ़ौरन अपने मायके वालों को यहां बुला लेती है!














  • संता : बंता भाजी आपने मेरे 10,000 रूपये देने हैं! प्लीज़ आप मेरे पैसे दे दो !
    बंता : संता भाजी आप गलत टाईम पर आ गये हैं !
    संता : फिर कब आऊँ ?
    बंता : जब मैं घर पर न होऊँ !














  • संता : 20 साल तक तो मैं और मेरी बीवी बहुत खुश थे !
    बंता : फिर ......
    संता : फिर हमारी शादी हो गई !














  • संता : मैं अब तक तीन शादियाँ करवा चुका हूँ ! और मेरी तीनों बीवियां मर चुकी हैं ! मेरी समझ में ये नहीं आता मैं क्या करूँ ?
    बंता : नारी जाती पर तरस करो !














  • भिखारी संता भिखारी बंता से : यह लाटरी का टिकट सम्भाल के रखो! मुझे पूरा यकीन है कि 1 करोड़ की लाटरी हमें ही निकलेगी !
    भिखारी बंता : फिर हम कार में भीख मांगने जाया करेंगे !














  • संता : बताओ इंसान के बच्चों और जानवरों के बच्चों में क्या फर्क है ?
    बंता : गधे का बच्चा बड़ा होकर गधा बनता हैं!
    उल्लू का बच्चा उल्लू बनता है!
    पर इंसान का बच्चा बड़ा होकर गधा भी बन सकता है और उल्लू भी !














  • बंता : मैंने आपकी लिखी किताब पढ़ी है आप तो बिलकुल लालू प्रसाद यादव की तरह लिखते हैं !
    संता : पर उनको तो लिखना नहीं आता !
    बंता : इसीलिए तो कह रहा हूँ !














  • संता: जब कोई आदमी किसी खूबसूरत लड़की को देखता है तो वह सोचता नहीं है कि वह विवाहित है ?
    बंता : नहीं तब वो सोचता है वह विवाहित क्यों है ?














  • संता : मेरी बीवी ने कल रात मेरी एक पप्पी ली मेरा एक गाल लाल हो गया !
    बंता: क्या उन्होंने लिपिस्टिक लगायी थी ?
    संता : नहीं यार साली ने अपने मुंह में गुटखा डाला था!














  • संता : यार तेरी और भाभी की जोड़ी तो सीता राम की जोड़ी है !
    बंता : कहाँ यार, न तो यह धरती में समाती है और न इसे कोई उठा ले जाता है !














  • संता और बंता के बीच में लडाई हो रही थी ..
    बंता : शहर में तेरे कपडे फाड़ के तुझको नंगा कर दूंगा !
    संता : सीरियस लड़ाई में रोमैंटिक बात मत कर ...














  • संता : हे भगवान ! पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो !
    बंता: पर क्यों यार ?
    संता : चुप कर मैंने पेपर में लिखा है!













  • संता : तुमने अपनी बीवी को तलाक क्यों दिया ?
    बंता: उसने शादी मुझसे की और बच्चा भगबान से मांगती थी !











  • संता : बन्तेया कभी अपना मोबाइल ऑन भी रखा कर, जब भी फ़ोन करो कहता है 'स्विच्ड ऑफ'!
    बंता : "जा ओये पागल"! ये तो मैंने हैलो ट्यून लगवाई हुई है ...











  • बंता : आज मैंने अपने लड़के को बहुत मारा !
    संता : पर क्यों ?
    बंता : क्योंकि कल उसका परिणाम आना है! और मैं कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहा हूँ !











  • संता : यार इसका मतलब क्या होता है ! " अई ऍम गोइंग " ?
    बंता : मैं जा रहा हूँ !
    संता : साले ऐसे कैसे चला जाएगा! जबाब तो बताता जा !











  • संता : मेरी माँ ने कल मुर्गा बनाया !
    बंता: तुमको या तुम्हारे पिता को ?











  • संता: पिछले दो महीनों से मेरी घरवाली वजन घटाने के लिये घुड़सवारी कर रही है !
    बंता: उनका वजन कम हो गया क्या ?
    संता: नहीं घोड़े का वजन कम हो गया !











  • एक बार संता ने ड्राइविंग स्कूल में दाखिला लिया !
    बंता : अबे तेरा ड्राइविंग स्कूल कैसे चल रहा है ? कुछ आता है क्या तुझे ?
    संता : हाँ यार आता है अब हार्न बड़ी अच्छी तरह से बजा लेता हूँ !











  • संता और बंता एक बार कबिर्स्तान में बैठे थे!
    संता : बंता , देखो यह मुर्दे कितने आराम से अपनी कब्रों में सोते है!
    सारे मुर्दे उठ खड़े हुए और बोले : क्यों ना सोये , यह जगह अपनी जान दे के हासिल की है!











  • संता : मैं अपना पर्स घर भूल आया , मुझे 1000 रुपये चाहिए !
    बंता : दोस्त ही तो दोस्त के काम आता है ! यह लो 10 रुपये रिक्शा करके घर जाओ और अपना पर्स ले आओ !











  • संता हेलमेट पहन के बाहर निकला तो पुलिस ने कहा -निकाल पचास रुपये !
    संता: अबे मैंने हेलमेट पहनी तो है !
    पुलिस: अबे , पर स्कूटर कंहा है ?










  • संता : ओये यार ! अगर बिजली नहीं होती तो क्या होता ?
    बंता : कुछ नहीं यार , हमें दीये की रौशनी में टी .वी. देखना पड़ता !











  • संता ने एक खाली कागज को किस किया !
    बंता : ये क्या है ?
    संता : मेरी गर्लफ्रेंड का लव लैटर है
    बंता : मगर ये तो खाली है !
    संता : आज कल हम एक दूसरे से बात नहीं करते है !











  • बंता : वो लड़की मुझे पागल लगती है !
    संता : कैसे ?
    बंता : मैंने कहा मैं तुमसे प्यार करता हूँ !
    तो वह बोली "मैंने कल ही नई चप्पल खरीदी है"











  • संता : मैंने सान्या मिर्जा से फ़ोन पर बात की !
    बंता : यह तो बड़ी अच्छी बात है ! उसने क्या कहा ?
    संता : उसने कहा रोंग नंबर !











  • रात को एक लड़की ने संता की कार को रुकने का इशारा किया !
    ओह , मुझे माफ़ कर्रे ! मैं समझी टैक्सी है !
    संता : मैं भी यही समझा था !